Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में पकड़ाए संदिग्ध आतंकी मामले में बड़ा खुलासा, MP में अलर्ट जारी

भोपाल में पकड़ाए संदिग्ध आतंकी मामले में बड़ा खुलासा, MP में अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को ATS ने 4 आतंकियों को ऐशबाग थाना इलाके से गिरफ्तार किया। शुरुआती पूछताछ में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि ये आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन (बांग्लादेश) के सदस्य हैं। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी आतंकियों के JMB से जुड़े होने की पुष्टि की है। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1503243189821784071?s=20&t=pWmMgdbY57Tz9jQMZ_F-lA

भोपाल में स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे

जानकारी के मुताबिक, पकड़ाए आतंकी यहां रहकर आतंकी गतिविधियों के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। जिससे भविष्य में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। आतंकियों के पास से जिहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।

कहां रह रहे थे आतंकी

पकड़े गए आतंकी में से दो आतंकी ऐशबाग इलाके की फातिमा मस्जिद के पास किराए से रह रहे थे। बता दें कि इनकी निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के पास एक घर में रह रहे 2 और आतंकियों को पकड़ा गया।

MP में अलर्ट जारी

भोपाल में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सभी थानों को इस तरह के संदिग्धों की पहचान और पूछताछ करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ चल रही है।

ये आतंकी पकड़ाए

  • 32 वर्षीय फजहर अली उर्फ मेहमूद पुत्र अशरफ इस्लाम
  • 24 वर्षीय मोहम्मद अकील उर्फ अहमद पुत्र नूर अहमद शेख
  • 28 वर्षीय जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली पुत्र शाहिद पठान
  • फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन पुत्र अब्दुल रहमान

इन घटनाओं में JMB का हाथ

  • जमात-ए-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश आतंकवादी संगठन ने 2005 में बांग्लादेश के 50 शहरों और कस्बों के 300 स्थानों पर लगभग 500 छोटे बम विस्फोट किए थे।
  • 2014 में पश्चिम बंगाल के बर्धमान बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें दो लोग मारे गए थे।
  • 2018 में बोधगया बम ब्लास्ट में इसी संगठन का हाथ था। इस पर 2019 में भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था।
ये भी पढ़ें : MP के पुलिसकर्मियों को ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए मिलेगा अवकाश, गृह मंत्री ने दिए निर्देश
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts