भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दिग्विजय सिंह के समर्थक आशुतोष चौकसे बने NSUI अध्यक्ष

मध्य प्रदेश कांग्रेस में शनिवार को एक और बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी को हटाकर आशुतोष चौकसे को बनाया गया है। बता दें कि मंजुल त्रिपाठी को 6 महीने पहले ही एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर अग्निकांड में नया मोड़ : बिल्डिंग में आग लगी नहीं… लगाई गई थी, एकतरफा प्यार ने ली 7 लोगों की जान

NSUI President

केसी वेणुगोपाल ने जारी किया नियुक्ति पत्र

मध्य प्रदेश के एनएसयूआई चीफ बनाए गए आशुतोष चौकसे अभी उपाध्यक्ष हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुट के बताए जाते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आशुतोष चौकसे का नियुक्ति पत्र जारी किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों लगातार दिग्विजय सिंह समर्थकों को जगह दी जा रही है।

पहले महिला कांग्रेस अब एनएसयूआई में बदलाव

बता दें कि पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस में महिला कांग्रेस में बदलाव किया गया था। तब अर्चना जायसवाल को हटाकर विभा पटेल को ये जिम्मेदारी दी गई थी। अब मंजुल त्रिपाठी को हटाकर आशुतोष चौकसे को प्रदेश एनएसयूआई का अध्यक्ष बना दिया गया है। विभा पटेल और चौकसे दोनों ही दिग्विजय सिंह समर्थक बताए जाते हैं। इस बदलाव को मंजुल त्रिपाठी को सतना जिले की किसी विधानसभा सीट से उतारे जाने की तैयारी बताई जा रही है और वे सतना में काफी सक्रिय भी हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button