इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई : 3.72 करोड़ का सोना बरामद, मुंबई से व्यापारी समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

इंदौर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) इंदौर ने सोने की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने 7.1 किलो सोने के बिस्किट जब्त किए है। जब्त सोने की बिस्किट की कीमत 3.72 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तस्करी के मामले में मुंबई से एक ज्वेलर्स व्यापारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई-आगरा NH पर कार से सोना जब्त

दरअसल, डीआरआई इंदौर टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार से सोना तस्करी लाया जा रह है। सूचना के बाद डीआरआई ने 30 अगस्त को इंदौर के पास मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 लोगों के साथ एक सफेद कार को रोका था। जांच के दौरान अधिकारियों को कार के अंदर विशेष रूप से निर्मित एक डिब्बे में 7.1 किलोग्राम वजन की विदेशी मूल की सोने की 8 छड़ें मिलीं। सोना छुपाने के लिए बदमाशों ने गाड़ी में खुफिया कौविटी (तहखाना) बनाई थी। जिसके बाद कार सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई इंदौर टीम को इस कार में मिला सोना।

मुंबई के व्यापारी को किया गिरफ्तार

कर सोना ला रहे दोनों व्यक्तियों को पकड़ने के बाद डीआरआई ने पूछताछ की। उन्होंने मुंबई के व्यापारी का नाम कबूला। डीआरआई ने दोनों आरोपितों की निशानदेही पर मुंबई के व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने कथित तौर पर दोनों को सोने की छड़ें दीं थीं। उन्होंने कहा कि सोने की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद किए गए सोने का बाजार मूल्य 3.72 करोड़ रुपए आंका गया है। तीन लोगों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम-1962 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: पुष्पा स्टाइल में तस्करी… पानी के टैंकर में मिला 300 किलो डोडाचूरा, ​​​​​​​मंदसौर में तस्कर ने बनवाया स्पेशल टैंकर

अब तक 8 किलो विदेशी सोना पकड़ाया

बताया जा रहा है कि विदेशी सोना देश के अलग-अलग एयरपोर्ट से तस्करी कर मुंबई भेजा जा रहा है। वहां से देश भर के बाजारों में इसे खपाया जा रहा है। मुंबई से तस्करी के सोने की डिलीवरी की जाती है। दरअसल, विदेशी सोने पर टैक्स और ड्यूटी चोरी करने के बाद प्रति 10 ग्राम कम से कम 10 हजार रुपए लागत कम आती है। 99.99 प्रतिशत शुद्दता के इस सोने में स्थानीय ज्वैलर्स मिलावट कर इसे और मुनाफे का सौदा बना लेते हैं। डीआरआई इंदौर अब तक इस साल कुल आठ किलो विदेशी सोना बरामद कर चुका है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button