भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की चरस के साथ देवर-भाभी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश में भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नेपाल से तस्करी करके मुंबई ले जाई जा रही चरस भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ी। पुलिस ने चरस की तस्करी करते देवर-भाभी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नेपाली तस्कर, भोपाली दलाल और मुंबई के ग्राहक शामिल है।

5 करोड़ रुपये की चरस जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9.930 किग्रा चरस जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी सस्ते दामों पर चरस नेपाल से मंगाते थे और मुंबई में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस नेपाली सप्लायर की भी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- Indore News : क्राइम ब्रांच और गुंडों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंबई के रहने वाले एक महिला और पुरुष चरस तस्करी का गिरोह चलाते हैं। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सही जानकारी देते हुए बताया था कि शाहजहांनाबाद इलाके से एक ऑटो में दोनों महिला और पुरुष कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर निकलेंगे। यदि उनको सही समय पर पकड़ लिया जाए तो उनके पास से बड़ी मात्रा में चरस बरामद हो सकती है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तत्काल ही टीम बनाकर मुखबिर के बताए अनुसार ऑटो को रोका और दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया।

मुंबई के रहने वाले हैं आरोपी

क्राइम ब्रांच ने जब दोनों लोगों से पूछताछ और तलाशी ली तो पता चला कि दोनों का नाम शाहिद और जुलेखा है। वे मुंबई के रहने वाले हैं। तलाशी में दोनों के पास 3 किलो के लगभग चरस बरामद हुई। दोनों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक अन्य आरोपी, जो मीडिएटर का काम किया करता था उसे हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस को उसके पास से भी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें- नकली नोट छापने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी

शाहिद : उम्र 44 साल, पिता अब्दुल वाहिद। निवासी- याकूब ड्राइवर सोलापुर चाल कामा रोड, गांव देवीडोंगरी उस्मानिया डोंगरी, थाना डी एन नगर अंधेरी वेस्ट मुंबई। अनपढ़ है। भाभी जुलेखा के साथ तस्करी करता था।

जुलेखा : उम्र 48 साल, पति अब्दुल कलाम सिद्दीकी। निवासी- याकूब ड्राइवर सोलापुर चाल कामा रोड गांव, देवीडोंगरी उस्मानिया डोंगरी, थाना डी एन नगर अंधेरी वेस्ट। अनपढ़ है। पति की मौत के बाद से जुलेखा चरस की तस्करी में लग गई।

बबलू उर्फ शाहिद अली : उम्र 40 साल, पिता शौकत अली। निवासी- भोपाल में मॉडल ग्राउंड थाना शाहजहांनाबाद में रहता है। नेपाली तस्कर से इसके पास चरस की खेप पहुंचती है। जिसके बाद वे आगे की सप्लाई देता है। बता दें कि दिखावे के लिए कानपुर से लेदर की बेल्ट लाकर बेचता है।

वीर बहादुर गिरी : उम्र 45 साल, पिता महंत गिरी। निवासी- शिवराजपुर थाना नौतन जिला पश्चिम चंपारन, बिहार। चौथी कक्षा तक पढ़ा है। कारपेन्टरी का काम करता है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button