इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क को लेकर पूछताछ

इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने 40 लाख रुपए की कीमत की MD ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
बाइक पर जा रहे संदिग्ध युवकों को पकड़ा
इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि शहर में दो युवक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के इरादे से आए हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने MR 4 पर एक बिना नंबर की बाइक पर जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से 44-44 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई, जो कुल मिलाकर 88 ग्राम है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 लाख रुपए आंकी जा रही है। देखें वीडियो





















