ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

विदिशा में बड़ा हादसा, ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, मंत्री सारंग ने दिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश, देखें VIDEO

विदिशा। मध्य प्रदेश में बोरवेल की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर विदिशा जिले से सामने आई हैं। जिले की सिरोंज तहसील के कजारिया गांव में एक ढाई साल की मासूम बच्ची बोरवेल के गड्ढे में गिर गई। बोरवेल की गहराई 20 से 25 को बताई जा रही है।

बच्ची का नाम अस्मिता अहिरवार पिता इंदर सिंह और मां का करिश्मा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बोरवेल का गड्ढा घर में ही बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मंत्री सारंग ने आला अधिकारियों से की बात

इधर, बच्ची के बोरवेल के गड्ढे में गिरने के मामले में जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से फोन पर बात की है। उन्होंने बच्ची को सकुशल बोरवेल से बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री सारंग लगातार जिला प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जिले में दूसरी बड़ी घटना

विदिशा जिले में इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। पहली घटना विदिशा जिले की लटेरी क्षेत्र में हुई थी। इसके बाद जिला कलेक्टर ने सभी बोरवेल को बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन फिर भी सिरोंज क्षेत्र का स्थानीय प्रशासन नहीं जागा और यह दूसरी बड़ी घटना हो गई।

ये भी पढ़ें- Sehore Breaking : जिंदगी की जंग हारी सृष्टि, रोबोटिक टेक्निक से बोरवेल से बाहर निकाला; बोर मालिक पर FIR

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button