PlayBreaking News

भोपाल में 14 अगस्त को निकलेगी 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया निरीक्षण

Follow on Google News
भोपाल में 14 अगस्त को निकलेगी 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया निरीक्षण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। देशभक्ति की भावना और वीर जवानों को सम्मान देने के उद्देश्य से इस वर्ष 14 अगस्त को भोपाल में 32 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कोलार स्थित मदर टेरेसा स्कूल से शुरू होकर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक जाएगी। यात्रा का आयोजन हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था कर्मश्री द्वारा किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी हिस्सा लेंगे।

    इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को देश के वीर जवानों की शौर्यगाथा से जोड़ने, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, और अखंड भारत के संकल्प को दोहराने का उद्देश्य रखा गया है। यात्रा में 40 हजार से अधिक वाहन शामिल होंगे, जिनमें दोपहिया और चारपहिया दोनों प्रकार के वाहन होंगे।

    ऑपरेशन महादेव को समर्पित रहेगी यात्रा

    विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की तिरंगा यात्रा देश के दो प्रमुख सैन्य अभियानों-   ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव – को समर्पित रहेगी। इन अभियानों में भारतीय सेना ने शत्रुओं को करारा जवाब देते हुए पराक्रम का परिचय दिया था। शर्मा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से देश के वीर जवानों को नमन और नागरिकों में देशभक्ति का संचार किया जाएगा।

    यात्रा मार्ग का निरीक्षण

    यात्रा से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम, पुलिस तथा यातायात विभाग के अधिकारी कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने पहुंचे। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन की प्लानिंग पर चर्चा की,

    ये भी पढ़ें: भोपाल से लापता हुई कटनी की एडवोकेट अर्चना तिवारी, उमरिया में मिला बैग

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts