
मैनिट में एनआरआई हॉस्टल के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले बाघ को रेस्क्यू कर लिया गया है। भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि, बाघ को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। उसे अब मेडिकल के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बाघ को पकड़ने के लिए मैनिट में 60 से अधिक वनकर्मियों की टीम लगी थी।
#भोपाल: मैनिट के पास मिला #बाघ आया पिंजरे में, वन विभाग ने मेडिकल कर भेजा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, 2 oct को पहली बार #मैनिट में रात 2.30 देखा गया था बाघ।@manitbpl #PeoplesUpdate #MPNews @minforestmp #tiger pic.twitter.com/Xo3QYl6O3h
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 16, 2022
मैनिट में पहली बार कब दिखा था बाघ
मैनिट में पहली बार 2 अक्टूबर को बाघ का मूवमेंट देखा गया था। हॉस्टल के पास स्टूडेंट्स को देर रात बाघ दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज कैंपस में बाघ ने कुछ गायों का शिकार भी किया था। वहीं प्रशासन ने सतर्कता रखते हुए कक्षाओं को रद्द करने के आदेश दिए थे। साथ ही कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों को हॉस्टल से बाहर न निकलने के निर्देश भी दिए गए थे।
#भोपाल: मैनिट में घुसा बाघ, कॉलेज प्रबंधन ने क्लासेस की रद्द और छात्रों को हॉस्टल में रहने के दिए आदेश,बाघ ने कॉलेज परिसर में किया गाय का शिकार। देखें वीडियो#MPNews #WorldAnimalWelfareDay #tiger #PeoplesUpdate @minforestmp pic.twitter.com/19wQigBYk1
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 4, 2022
बाघ को पकड़ने लगाए गए थे तीन पिंजरे
वन विभाग के अधिकारियों ने वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉक्टर अतुल गुप्ता के साथ पूरे इलाके का सर्वे किया था, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई कि बाघ रात को और अलसुबह ही सड़क की ओर आता है, बाकी समय यहां बबूल के घने पेड़ों की छांव में बैठा रहता है। बाघ को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग लोकेशन में पिंजरे लगाए गए थे।
ये भी पढ़ें- भोपाल शहर में फिर घुसा बाघ: मैनिट में दिखा मूवमेंट… एक मवेशी का किया शिकार, क्लासेस रद्द; देखें VIDEO
एक्सीलेंस कॉलेज के पास भी दिखा था बाघ
मैनिट के बाद एक्सीलेंस कॉलेज के पास स्थित मध्यप्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के गेट पर भी गार्ड ने बाघ को देखा था। यहां के अधिकारियों ने वन विभाग को इस बारे में बताया। इस बात की पुष्टि भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने की थी।