भोपाल में गूंजा सिनेमा का बड़ा धमाका !PeddiKiAawaz में ए.आर. रहमान और राम चरण ने फैंस को कर दिया दीवाना

भोपाल। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशनल इवेंट PeddiKiAawaz का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। पूरा मैदान संगीत, उत्साह और फिल्मी जोश से भर गया। इस मौके पर फिल्म के लीड एक्टर राम चरण और मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान की मौजूदगी ने कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना दिया। जैसे ही दोनों मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका स्वागत किया। पूरे इवेंट के दौरान फैंस लगातार उत्साहित नजर आए और मोबाइल फ्लैशलाइट्स के साथ माहौल को और खास बना दिया।
फिल्म 'पेद्दी' को लेकर बढ़ता क्रेज
बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पेद्दी' पहले से ही चर्चा में है। वृद्धि सिनेमाज़, मैत्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के सहयोग से बन रही इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जगपति बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में रिलीज़ हुए ग्रैंड ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें 'पेद्दी की दुनिया, एक क्रिकेटर, रेसलर और रनर के रूप में राम चरण के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन्स और इसके लार्जर-दैन-लाइफ स्पोर्ट्स ड्रामा की एक झलक दिखाई गई है।
भोपाल इवेंट में लॉन्च हुआ नया गाना "हेलाल्लो"
इसके बाद टीम और फैंस भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में आयोजित मूवी कॉन्सर्ट PeddiKiAawaz के लिए तैयार नजर आए, जहां नए गाने "हेलाल्लो" को लॉन्च किया गया और साथ ही ए आर रहमान की लाइव परफॉर्मेंस भी हुई, जहां हजारों फैंस की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह उत्साह से भर दिया। ए आर रहमान की लाइव परफॉर्मेंस, "हेलाल्लो" गाने की लॉन्चिंग और राम चरण की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे इवेंट के दौरान फैंस का जोश देखने लायक था और हर किसी ने इस ग्रैंड सेलिब्रेशन को भरपूर एंजॉय किया।
रिलीज से पहले 'पेद्दी' का ग्लोबल बज और एडवांस बुकिंग से बढ़ी उम्मीदें
थिएटर में रिलीज होने से पहले ही, 'पेद्दी' ने हर मार्केट में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है और दुनिया भर में इसे लेकर एक्साइटमेंट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर अभी से ही मजबूत पकड़ बना ली है; खबरों की मानें तो नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर 100K डॉलर का आंकड़ा पार कर गई। एक सीधे-सादे गाँव के क्रिकेटर से लेकर खूंखार 'पेद्दी पहलवान' के रूप में राम चरण का यह चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के बीच सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया है, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का सबसे बड़ा विषय
फिल्म में राम चरण का किरदार दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है। वह एक साधारण गांव के क्रिकेटर से लेकर एक दमदार 'पेद्दी पहलवान' के रूप में नजर आते हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
ए.आर. रहमान का म्यूजिक बना हाइप की वजह
इसी बीच, ए.आर. रहमान का म्यूजिक इस हाइप को लगातार हवा दे रहा है, जहां यूट्यूब पर "चिकीरी चिकीरी" गाना 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज और "रई रई रा रा" 68 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ती जा रही हैं, जिससे 'पेद्दी' बहुत तेजी से साल के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित सिनेमाई अनुभवों में से एक के रूप में तैयार हो रही है।
स्टारकास्ट और प्रोडक्शन टीम ने बढ़ाया फिल्म का स्केल
बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे, जिससे फिल्म की स्टार पावर और मजबूत हो गई है। इस फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है। वहीं मैत्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और IVY एंटरटेनमेंट ने भी इसमें सहयोग दिया है। ईशान सक्सेना इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर हैं।
आईवीवाई एंटरटेनमेंट की मजबूत पहचान
आईवीवाई एंटरटेनमेंट की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और कम समय में ही इसने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना ली है। यह कंपनी अब देश की प्रमुख प्रोडक्शन हाउसेस और फिल्म राइट्स खरीदने वाली कंपनियों में शामिल मानी जाती है। आईवीवाई एंटरटेनमेंट लगातार प्रीमियम आईपी (IP) और फिल्म राइट्स पर काम कर रही है और भारत में एक मजबूत फिल्मोग्राफी तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही यह कंपनी क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउसेस को सपोर्ट करती है ताकि वे ऐसी फिल्में बना सकें दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएं।
ये भी पढ़ें: हनी ट्रैप: “मुंह खोला तो सियासत मिट्टी में मिल जाएगी..‘तोड़बट्टा गैंग’ के सुराग से सनसनी
टेक्निकल टीम ने बढ़ाई फिल्म की भव्यता
फिल्म 'पेद्दी' की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत है, जिसमें ए.आर. रहमान का संगीत, आर. रत्नावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी. वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन शामिल है। यह टीम फिल्म के विजुअल और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को और ज्यादा प्रभावशाली बनाती है।
जून 2026 में वर्ल्डवाइड रिलीज तय
'धुरंधर', 'धुरंधर द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' की सफलता के बाद फिल्म 'पेद्दी' को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। फिल्म 3 जून 2026 को वर्ल्डवाइड प्रीमियर के लिए तैयार है, जबकि 4 जून 2026 को यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












