Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Noida Flight:भोपाल से नोएडा के लिए सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों का वाटर कैनन सलामी से हुआ स्वागत

भोपाल से नोएडा जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों का सफर पहले से अधिक आसान हो गया है।
Follow on Google News
भोपाल से नोएडा के लिए सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों का वाटर कैनन सलामी से हुआ स्वागत
भोपाल एयरपोर्ट

भोपाल। पहले ही दिन नोएडा से भोपाल पहुंचे यात्रियों का एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत किया गया। सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से भोपाल, नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों के बीच कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पहले दिन वाटर कैनन सलामी से हुआ स्वागत

बता दें कि भोपाल से नोएडा जाने वाले यात्रियों की संख्या पहले दिन कम रही। भोपाल और नोएडा के बीच हवाई सफर अब और आसान हो गया है।

नोएडा से करीब 41 यात्री भोपाल पहुंचे

इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन नोएडा से करीब 41 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि भोपाल से केवल 12 यात्री नोएडा के लिए रवाना हुए। इस नई सेवा से यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा मिल रही है।

उड़ान का समय और विमान की जानकारी

यह उड़ान नोएडा से शाम 5:20 बजे रवाना होकर शाम 6:50 बजे भोपाल पहुंचती है। वहीं, भोपाल से शाम 7:10 बजे उड़ान भरकर रात 9:25 बजे नोएडा पहुंचती है। इस रूट पर 72 सीटों वाला एटीआर विमान संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: MP Monsoon: भोपाल में झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर और कनेक्टिंग फ्लाइट का मिलेगा फायदा 

नोएडा एयरपोर्ट, दिल्ली के काफी करीब होने के कारण अब दिल्ली और एनसीआर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यात्री नोएडा से आगे अन्य शहरों और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट का लाभ उठा सकेंगे। सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से भोपाल और नोएडा के बीच व्यापार, पर्यटन और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts