भोपाल। राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। इस बार हुई अच्छी बारिश से शहर के तालाबों और झीलों के साथ-साथ आसपास के अंचलों की नदियों में पानी लबालब भर गया है। राजधानी की बड़ी झील में भी पानी का लेवल ठीक-ठाक स्थिति तक पहुंच गया है, लेकिन फिर भी बड़े तालाब को अभी भी दो फीट पानी का और इंतजार है। पानी के लेवल को देखते हुए केरवा डैम लबालब भर गया है, जिसकोदेखते हुए आज केरवा डैम के दो गेट खोले गए।
पानी से लबालब हुआ भोपाल का केरवा डैम, आज खोले गए दो गेट, बड़ी संख्या में डैम घूमने पहुंचे पर्यटक#Bhopal #KerwaDam #PeoplesUpdate pic.twitter.com/NdBvhqaP5r
— Peoples Samachar (@psamachar1) September 17, 2021
वहीं ऐसा माना जा रहा है कि शाम होते होते इसी डैम के 5 गेट और खोले जा सकते हैं। केरवा डैम प्रभारी ने बताया कि इस डैम में कुल आठ गेट हैं, जो पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं। पानी फुल टैंक लेवल पर आते ही गेट खुल जाते हैं और पानी उतरने पर बंद हो जाते हैं। वाटर सप्लाई के लिए डैम में पानी की पर्याप्त आपूर्ति होने शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है।
जलस्रोत | फुल टैंक लेवल | वर्तमान स्थिति |
कलियासोत | 1659 | 1648.11 फीट |
केरवा | 1672.11 | 1672.11 फीट |
कोलार | 1561.4 | 1500.5 फीट |
बड़ा तालाब | 1666.8 | 1664.50 फीट |