भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कमलनाथ के आमंत्रण पर उमा भारती ने दिया जवाब, कही ये बात

भोपाल। मप्र की पूर्व सीएम उमा भरती ने रविवार को एक के बाद एक कर 10 10 ट्वीट किए। इन ट्वीट में उन्होंने कमलनाथ द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के आमंत्रण पर पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन कांग्रेस ने करवाया।

कमलनाथ ने दिया था न्योता

दरअसल, पूर्व सीएम उमा भारती ने प्रदेश की सत्ता में जातीय और क्षेत्रीय असंतुलन होने का बयान दिया था। इसको लेकर पूछे सवाल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को समर्थन करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।

उमा भारती ने निमंत्रण को बताया मजाक

रविवार को सुबह उमा भारती ने ट्वीट कर कमलनाथ के भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण को मजाक बताया। उन्होंन लिखा कि इस तरह के मजाक का मुझे अभ्यास नहीं है। कमलनाथ जी मेरे बड़े भाई हैं उन्हें मेरा स्वभाव पता है वह मेरे साथ ऐसा मजाक नहीं करते।

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर विभाजन कारवाया : उमा

उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस को भारत जोड़ने का कहने का अधिकार ही नहीं है। धर्म के आधार पर भारत का विभाजन कांग्रेस ने कारवाया। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग 84 के सिख विरोधी दंगे थे। जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने खुलेआम हजारों सिखों को मार डाला। देश की एकता का मूल मंत्र राम राज्य तथा राम का नाम है। कांग्रेस ने मनमोहन सरकार के समय रामसेतु पर हलफनामे में रामसेतु को ही नकार दिया था।

ये भी पढ़ें: कमलनाथ ने उमा भारती को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का दिया न्योता, भाजपा पर जमकर बरसे; देखें VIDEO

जनता भारत छोड़ो से देगी जवाब : उमा

उमा भारती ने आगे कहा कि कांग्रेस के कितने पाप गिनाऊ उन्होंने धर्म, जाति नस्ल के आधार पर देश को बांटने में कोई कसर नहीं रखी। मुझे आश्चर्य है कि ऐसी पार्टी का नेता भारत जोड़ों यात्रा कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जवाब आने वाले लोकसभा के चुनाव में भारत की जनता इनको भारत छोड़ो से देगी। शायद एक भी सीट ना मिले। यही इनकी करतूतों की सजा होगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button