भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कुछ दिन पहले ही फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद बुधवार को सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी कार्यालय में पिस्टल के साथ देखा गया।
भोपाल : सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अब अपने पास बंदूक रख ली है। आज वे बीजेपी कार्यालय में बंदूक के साथ नजर आईं. #PragyaSinghThakur #BhopalNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/QswWlU5vtX
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 22, 2022
पिस्टल के साथ BJP ऑफिस पहुंचीं सांसद
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि साध्वी प्रज्ञा अपने पास पिस्टल लेकर चल रही है। इस वीडियों में प्रज्ञा ठाकुर अपने गार्ड्स के साथ किसी भाजपा कार्यालय में जा रही है। वहां कुछ मीडिया कर्मी भी मौजूद हैं। दौरान वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि उनके कमर के एक पिस्टल लगी हुई है।
इकबाल कासकर ने दी थी धमकी
बता दें कि 17 जून को देर रात साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साध्वी एक बड़े से मैदान में बैठी एक शख्स से फोन पर बात करती नजर आ रही हैं। फोन पर धमकी देने वाले शख्स ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताया। तब प्रज्ञा ने कहा था कि तुम्हारी दम भारत आने की नहीं है और मुझे मारोगे मैं भोपाल में हूं और मुझे ठोकना भी आता है। इसके बाद 18 जून को टीटी नगर पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंस की धारा 506 एंव 507 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
दुबई से आया था धमकी भरा फोन
इस मामले की छानबीन में कई लोगों का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर को धमकी भरा फोन कॉल के दुबई से आया है। इस बारे में बात करते हुए सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से प्रज्ञा ठाकुर को कॉल आया था, इसी नंबर से हाल में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू व भाजपा कार्यकर्ता अपर्णा यादव को भी धमकी भरा फोन आया था।
ये भी पढ़ें: भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी, बताया अंडरवर्ल्ड का आदमी; देखें Video
ये भी पढ़ें: MP की पहली समरस नगर पंचायत बनी ‘शाहगंज’ : निर्विरोध चुने गए 15 पार्षद, CM शिवराज ने दी बधाई