Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल :नवरात्रि के दौरान गौ हत्या पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग

भोपाल के कालीघाट मंदिर के पास नवरात्रि के दौरान गौ हत्या की घटना के बाद हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोषियों की गिरफ्तारी, संपत्ति जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की अपील की गई है।
नवरात्रि के दौरान गौ हत्या पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भोपाल में नवरात्रि के अवसर पर कालीघाट मंदिर के समीप गौ हत्या की घटना ने हिंदू संगठनों में चिंता बढ़ा दी है। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

    घटना और संगठनों की प्रतिक्रिया

    चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि यह घटना सोची समझी साजिश के तहत की गई प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि कल ईद का शांतिपूर्ण त्यौहार मनाया गया, लेकिन अब नवरात्रि के दौरान हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर प्रशासन ने असलम चमड़े और गो तस्करी में शामिल अन्य लोगों पर पहले कार्रवाई की होती, तो इस प्रकार की घटनाओं के हौसले बुलंद नहीं होते।

    ये भी पढ़ें: Peoples Update Special : मप्र में पेट्रोल-डीजल महंगा, सीमा पर बसे लोग पड़ोसी राज्यों से भरवा रहे

    संगठनों की मांग

    1. दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए
    2. असलम चमड़े की संपत्ति की जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए
    3.  यदि आवश्यक हो तो बुलडोजर कार्रवाई के माध्यम से अन्य लोगों को चेतावनी दी जाए

    तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी घटनाएं जारी रहीं, तो हिंदू समाज को सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

    प्रशासन से कड़ा कदम उठाने की अपील

    संगठनों का कहना है कि भोपाल में जानबूझकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे शहर का सामाजिक माहौल खराब हो। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि धार्मिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील मुद्दों को नियंत्रित किया जाए।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

    Latest Posts