
भोपाल। राजधानी में शराब के नशे में धुत 2 लड़कियों का आपस में झगड़ा हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बुधवार देर रात दोनों ने मारपीट करते हुए एक-दूसरे के बाल खींचे, गंदी गालियां दी और लात-घूंसे भी चलाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भोपाल : राजधानी में दो लड़कियों का मारपीट करते हुए वीडियो वायरल, मिसरोद थाना क्षेत्र का मामला@MPPoliceOnline #ViralVideo #PeoplesUpdate pic.twitter.com/njVIhXeeTR
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 30, 2022
बीच रोड पर चले लात-घूंसे
जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियों अपने दोस्तों के साथ शराब पीने होशंगाबाद रोड एक बार आई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले बॉयफ्रेंड को लेकर बहस हुई। इसके बाद वह बार से निकली और रोड पर आते-आते दोनों आपस में मारपीट करने लगी। वहीं बीच-बचाव करने आई उनकी दो दोस्त भी झगड़ेने लगी। बीच रोड पर आकर एक-दूसरे को गंदी गालियां देने लगी।
थाने में आते ही उतर गया नशा
घटना की खबर मिलते ही पहुंची मिसरोद थाना पुलिस ने सभी लड़कियों और उनके साथ आए युवकों को देर रात थाने ले आई। इसके बाद सभी का मेडिकल कराया गया। वहीं जब लड़कियों का नशा उतर गया तो वे थाने में गिड़गिड़ते हुए पुलिस से माफी मांगने लगी। पुलिस ने दो पक्षों में समझौता होने के बाद सभी को छोड़ दिया।
पुलिस को झगड़ते मिलीं लड़कियां
पुलिस ने बताया कि देर रात होशंगाबाद रोड पर मॉल के सामने लड़कियों का झगड़ा हो गया। पुलिस को मौके पर 4 से 5 लड़कियां आपस में झगड़ते मिलीं। जिनके साथ कुछ लड़के भी थे। सभी बार में शराब पीने के लिए आए थे। जिनमें एक लड़की गांधीनगर, एक टीला जमालपुरा और दो अन्य शाहपुरा की रहने वाली थी।
ये भी पढ़ें : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संजय राउत पर साधा निशाना, बोले- विधायक अगवा नहीं भगवा हो गए थे