भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप करने वाले तीन रईसजादे पकड़े, तीनों डिंडोरी के रहने वाले और बड़े राजनीतिक चेहरे
एक आरोपी भाजपा नेता, दूसरा जदयू का जिलाध्यक्ष और तीसरा पेट्रोल पंप चलाता है
भोपाल। राजधानी के होटल में 20 दिन पहले नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपी पकड़े गए हैं। ये डिंडौरी जिले के रहने वाले हैं। इनमें एक भाजपा नेता और दूसरा जदयू। तीसरा आरोपी पेट्रोल पंप संचालक है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस दो महिला समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में कुल 6 आरोपी थे।
अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के अनुसार, पीड़ित 17 साल की लड़की हरियाणा जिले के पलवल की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया था कि 18 अगस्त को वह परिचित सहेली पारूली के अशोका गार्डन स्थित घर आई थी। इसके बाद पारूल अपनी सहेली सीमा और सैफ के साथ उसे एमपी नगर स्थित एक होटल में लेकर गए। यहां उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था।












