Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल: पिपलानी थाना क्षेत्र में एक गाय और बछड़े को काटने का मामला, नशे में युवक ने 4 गायों पर चलाया चाकू, 1 की मौत

भोपाल: पिपलानी थाना क्षेत्र में एक गाय और बछड़े को काटने का मामला, नशे में युवक ने 4 गायों पर चलाया चाकू, 1 की मौत
भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक युवक ने चाकू से 4-5 गायों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक गाय की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने गायों पर चाकू से वार किया, उनकी गर्दन काटने की कोशिश की और पेट व जांघों पर भी हमला किया। इस घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, कोर्ट में होगा पेश

घटना की जानकारी मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आरोपी आशीष के नशे में होने का पता चला। साथ ही उसने अपना गुनाह भी कबूल किया। हालांकि, पुलिस इस हमले के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ पुलिस ने घटनास्थल से लेकर पूरी चांदवाडी क्षेत्र में आरोपी आशीष का जुलूस निकाला। ये भी पढ़ें- अमृतसर मंदिर ब्लास्ट : ग्रेनेड सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ठाकुरद्वार मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया था हमला
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts