ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

Sudan Crisis : सूडान में फंसा भोपाल का कारोबारी, CM शिवराज बोले- सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि युद्धग्रस्त सूडान में फंसे प्रदेश के नागरिक को सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास जारी हैं। सूडान में युद्ध के हालातों के बीच राजधानी भोपाल का जयंत केवलानी वहां फंस गया है।

प्रदेश सरकार भारत सरकार के संपर्क में है : सीएम

सीएम शिवराज ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जो एक साथी सूडान में फंसे हैं, उनके लिए सरकार चिंतित है। प्रदेश सरकार भारत सरकार के भी संपर्क में है। दिल्ली में प्रदेश का काम देखने वाले अधिकारियों को भी इस दिशा में निर्देश दिए गए हैं।

सीएम ने कहा कि वे स्वयं लगातार जिम्मेदारों के संपर्क में हैं। प्रदेश के नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल कर लाने की पूरी कोशिश रहेगी। भोपाल से सूडान व्यापार के सिलसिले में गए एक नागरिक के वहां फंसे होने की सूचना है। व्यापारी का परिवार लगातार सरकार के संपर्क में है।

काम के सिलसिले में सूडान गया था जयंत

बैरागढ़ का रहने वाला जयंत काम के सिलसिले में सूडान गया है। युद्ध के बाद उनके परिवार ने भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार से वापस लाने की गुहार लगाई। इधर, जयंत के पिता का कहना है कि सूडान में हालात खराब हैं, वहां खाने तक के लिए परेशानी हो रही है। बैरागढ़ के कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र केवलानी का बेटा जयंत (23) पिछले महीने 4 मार्च को सूडान गया था।

20 अप्रैल को वापसी का टिकट था। इस बीच वहां युद्ध शुरू हो गया। जयंत के पिता ने बताया कि उनका बेटा ग्रेन मर्चेंट है। दुबई में ऑफिस है। इसके लिए उन्हें अलग-अलग देशों में जाना पड़ता है। वहीं जयंत की बहन वंशिका ने ट्वीट करके भारत सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button