PlayBreaking News

हथाईखेड़ा डैम में 2 नाबालिग लड़कों के शव मिले, 24 घंटे से लापता थे

दोनों बच्चे घर पर बिना बताए निकले थे, आनंदनगर इलाके के रहने वाले थे
Follow on Google News
भोपाल। हथाईखेड़ा डैम में डूबे दो नाबालिग लड़कों के शव 24 घंटे बाद निकाले गए। ये दोनों बच्चे घर पर बिना बताए गायब थे। गुरुवार दोपहर में शव उतारते दिखे तो आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए हैं। प्रथम दृष्टया बच्चों की मौत संदिग्ध मानी जा रही है, क्योंकि एक बच्चा पैंट और जूते पहने था। ऐसे में उसका नहाने के लिए उतरना गले नहीं उतर रहा है। फिलहाल, मरने वाले बच्चों की पहचान अंशु भारद्वाज और प्रिंस सिंह के रूप में हुई। दोनों गाडियापुरा, आनंदनगर के रहने वाले थे। परिजन का कहना था कि ये दोनों बच्चे बुधवार दोपहर 2:30 बजे बगैर बताए घर से निकले थे। देर रात वापस नहीं लौटे तो परिजन ने पिपलानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। https://twitter.com/psamachar1/status/1440996352306003973?s=20 हलाली नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने बचाई तीसरे बच्चे की जान
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts