People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान के होर्मुज खोलने के प्रस्ताव से बाजार में उछाल, भारत में सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी
    AAP को बड़ा झटका, राज्यसभा के सभापति ने 7 सांसदों के BJP में विलय को दी मंजूरी
    मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल
    UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
    पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा
    रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा
    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    हलाली नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने बचाई तीसरे बच्चे की जान

    हाथ पकड़कर नदी के किनारे खेल रहे थे तीनों दोस्त, पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा
    Publish Date: 21 Sep 2021, 11:40 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    पीपुल्स संवाददाता. भोपाल। ईंटखेड़ी इलाके में मंगलवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हलाली नदी के किनारे खेलने पहुंचे तीन दोस्त दलदल में पैर फिसलने के कारण नदी में डूब गए। नजर पड़ते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बच्चे को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई, जबकि दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया और लाश परिजन को सौंप दी। थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी के मुताबिक ग्राम ईंटखेड़ी निवासी पर्व पुत्र कमलसिंह (9), शरद पुत्र मोहन (8) और अंशुल उर्फ युवराज पुत्र राधेश्याम (8) आपस में दोस्त थे। मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे तीनों दोस्त शिवमंदिर के सामने स्थित हलाली नदी के घाट पर खेलने पहुंचे थे। कुछ देर तक वह नदी में पत्थर फेंकने का खेल खेलते रहे और उसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी के किनारे-किनारे चलने लगे। दोपहर करीब एक बजे नदी के किनारे दलदल में पैर फिसलने के कारण तीनों पानी में गिर गए। इस दौरान किसी महिला की नजर पड़ी तो उसे शोर मचाया और बताया कि एक बच्चा नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल ही नदी में कूदकर एक बच्चे अंशुल को बाहर निकाल लिया और उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की जान बचा ली।

    नदी से बरामद हुए दो बच्चों के शव

    अंशुल के बाहर निकालने के कुछ देर बाद किसी ने बताया कि यहां तीन बच्चे एक साथ खेलते हुए देखे गए थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं है। उसके बाद ग्रामीणों ने दोबारा से नदी में छलांग लगाकर सर्चिंग शुरू की तो पर्व और शरद पानी में डूबे मिले। उन्हें भी बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच बच्चों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

    जान बचाने के लिए नमक में रखे बच्चों के शव

    हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बच्चों को पानी से बाहर निकालने के बाद परिजन उन्हें गोद में उठाकर मेन रोड की तरफ भागे और बाइक, स्कूटर समेत जो भी साधन मिला, उस पर बैठकर तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि बाद में पानी से निकाले गए दोनों बच्चों को अस्पताल में चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल वालों ने बच्चों के शव डेड बॉडी रखने वाले रूम में पहुंचा दिए। इसी बीच किसी ने सुझाव दिया कि पानी में डूबने से मौत होने पर शव को नमक में रखा जाए तो जान वापस लौट सकती है। बच्चों की जान बचाने के लिए प्रयासरत परिजनों ने तत्काल ही नमक बुलवाया और दोनों बच्चों के शव नमक में रख दिए।

    पुलिस की समझाइश के बाद मान गए परिजन

    थाना प्रभारी चतुर्वेदी ने बताया अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और बच्चों के शव को नमक से उठाकर पीएम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिनका शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर हादसे में बचे अंशुल से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तीनों हाथ पकड़कर नदी के किनारे खेल रहे थे, तभी पैर फिसलने के कारण नदी में गिर गए थे।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Piyush Singh Rajput
    By Piyush Singh Rajput

    Related Posts

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts

    केजरीवाल का बड़ा फैसला! हाईकोर्ट में नहीं होंगे पेश, कोर्ट ने भी दे दिया कड़ा जवाब?

    Excise Policy Case:केजरीवाल का बड़ा फैसला! हाईकोर्ट में नहीं होंगे पेश, कोर्ट ने भी दे दिया कड़ा जवाब?

    भोपाल पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि का खुलासा, क्यों रोका गया ईरान के सुप्रीम लीडर का जनाजा?

    सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे!भोपाल पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि का खुलासा, क्यों रोका गया ईरान के सुप्रीम लीडर का जनाजा?

    अमीर परिवार के बच्चे थे टारगेट, मासूम बने शिकार

    इंदौर में किडनैपिंग का मास्टर प्लान: अमीर परिवार के बच्चे थे टारगेट, मासूम बने शिकार

    पत्थरबाजी में बदला विवाद -कई घायल

    इंदौर में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर झड़प:पत्थरबाजी में बदला विवाद -कई घायल

    अल-कायदा से जुड़े गुट का राजधानी के पास आत्मघाती हमला

    माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत?अल-कायदा से जुड़े गुट का राजधानी के पास आत्मघाती हमला

    ससुराल वालों की धमकियों से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, वीडियो ने खोले कई राज

    शिवपुरी :ससुराल वालों की धमकियों से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, वीडियो ने खोले कई राज

    परमाणु मुद्दे पर फिलहाल टालमटोल-अमेरिका के लिए नई रणनीतिक चुनौती

    होर्मुज खोलने को तैयार ईरान,परमाणु मुद्दे पर फिलहाल टालमटोल-अमेरिका के लिए नई रणनीतिक चुनौती

    12 राशियों पर बड़ा असर, बेलपत्र से खुल सकता है भाग्य का बंद ताला!

    Aaj Ka Rashifal 27 April:12 राशियों पर बड़ा असर, बेलपत्र से खुल सकता है भाग्य का बंद ताला!

    मध्यप्रदेश में जमीन का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन, 95% काम पूरा, विवादों पर लगेगा विराम

    मध्यप्रदेश में जमीन का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन, 95% काम पूरा, विवादों पर लगेगा विराम

    गायब बालिकाओं को ढूंढ़ने में मध्यप्रदेश का आगर मालवा जिला सबसे आगे

    MP News :गायब बालिकाओं को ढूंढ़ने में मध्यप्रदेश का आगर मालवा जिला सबसे आगे

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....