Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : आलमी तब्लीगी इज्तिमा का दुआ-ए-खास के साथ समापन, देश-दुनिया में अमन चैन की दुआ की; 10 लाख से अधिक लोग जुटे

Follow on Google News
भोपाल : आलमी तब्लीगी इज्तिमा का दुआ-ए-खास के साथ समापन, देश-दुनिया में अमन चैन की दुआ की; 10 लाख से अधिक लोग जुटे
भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी में चल रहे चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज दुआ-ए-खास के साथ समापन हो गया। इज्तिमा स्थल पर सुबह 9 दिल्ली मरकज के हजरत मौलाना साअद ने देश दुनिया में अमन चैन की दुआ-ए खास करवाई। दुआ में भोपाल समेत देश और विदेश के 10 लाख से अधिक लोगों के जुटे। वहीं इज्तिमा समापन के बाद दुनिया भर में जमाते रवाना होने लगी हैं। पुलिस ने सोमवार की भीड़ को देखते हुए एक दिन पहले बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। दूसरी ओर, रेलवे स्टेशन से लेकर ईंटखेड़ी तक इज्तिमा कमेटी के वॉलेंटियर्स ट्रैफिक मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1734096383400116483?s=20[/embed]

हक के रास्ते पर चलना है : मौलाना

इज्तिमे का समापन सोमवार सुबह दुआ ए खास के साथ हो गया है। सुबह फज्र की नमाज के बाद मौलाना साअद साहब ने अपने बयान में नमाज की पाबंदी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में हक के रास्ते पर चलना है। इसी के साथ ईमानदारी भी बरतनी है और हक पर कायम रहना है। इस दौरान उन्होंने जमातों में निकलने वालों को सफर में अपनाए जाने वाले अखलाक, ख्याल और काम समझाए।इज्तिमा प्रबंधन ने बताया कि दुआ के बाद इज्तिमा से करीब 2 हजार जमातें देशभर के लिए निकलेंगी।

आज बदला रहेगा ट्रैफिक

ईंटखेड़ी के घासीपुरा में चल रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज 11 दिसंबर को दुआ की नमाज के साथ समापन हो जाएगा। इस समागम में देश और विदेश से लाखों जमाती शामिल होंगे। भोपाल पुलिस ने इज्तिमाई और आम लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्सन प्लान तैयार किया है। सोमवार को सुबह 6 बजे से विशेष व्यवस्था रहेगी। आज मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधीनगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद, भोपाल टाकीज, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैण्ड, स्टेशन, अल्पना तिराहा, बोगदा पुल आदि क्षेत्रों में यातायात दबाव के कारण इन मार्गों का ट्रैफिक बदला रहेगा।

इज्तिमागाह ग्रीन, क्लीन और डस्ट फ्री बना

आमतौर पर बड़े मजमों में होने वाली गंदगी, धूल, टॉयलेट से फैलती दुर्गंध और कचरे के अंबार दिखाई देते हैं, लेकिन ग्रीन, क्लीन और डस्ट फ्री की अवधारणा पर की गई कोशिशों ने इसके बेहतर परिणाम देना शुरू कर दिया है। इज्तिमे में वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के आदर्श को आगे रखकर की गईं व्यवस्थाओं से इज्तिमगाह साफ नजर आया। जमातियों की सुविधा के लिए 4500 अस्थाई टॉयलेट बनाए गए हैं। इनके अपशिष्ट को तीन चरणों में ट्रीटमेंट किया जाता। इज्तिमागाह में उड़ने वाली धूल को रोकने पूरे क्षेत्र में हर 4 घंटे में स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts