इंदौरमध्य प्रदेश

Bharat Jodo Yatra पहुंची उज्जैन, आज महाकाल के दर्शन करेंगे Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। मंगलवार सुबह यात्रा सांवेर से शुरू हुई और अब उज्जैन पहुंच चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। महाकालेश्वर के दर्शन के बाद राहुल गांधी एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

निगम द्वार से करेंगे प्रवेश

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी का काफिला बड़ा गणेश के सामने से होते हुए महाकाल मंदिर के निगम द्वार तक पहुंचेगा। राहुल गांधी और अन्य नेता यहीं से अंदर प्रवेश करके जलद्वार से गर्भगृह तक पहुंचेंगे। पूजा-अर्चना के बाद वे द्वार से वापस लौटेंगे।

उज्जैन में यात्रा के स्वागत के लिए भव्य तैयारी

उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारी की है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उज्जैन की सड़कों पर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, राहुल गांधी ने बुलाया तो भाग गए युवक

उज्जैन के बाद आगर जाएंगे राहुल गांधी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उज्जैन के बाद कांग्रेस की यात्रा मध्य प्रदेश के आगर जिले में प्रवेश करेगी। आगर में राहुल गांधी माता बगलामुखी के दर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: इंदौर में राहुल गांधी बोले- गहलोत और पायलट दोनों ही कांग्रेस के असेट हैं

7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- राहुल ने कमलनाथ को कहा ‘कमल’… भाजपा बोली- पिता की उम्र के शख्स को इस तरह बुलाना असभ्यता का प्रमाण

संबंधित खबरें...

Back to top button