भोपालमध्य प्रदेश

Betul Road Accident: मुलताई-बैतूल हाईवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में 4 की मौत

मुलताई-बैतूल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप भिलाई के पास रात 1 बजे हुआ।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 1 बजे भिलाई पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां बैतूल से आ रही तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।

हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कार ड्राइवर को नागपुर रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में शामिल दोनों पुरुषों की पहचान हो गई। का कार चला रहे संजीवकांत भगत (48) झारखंड के निवासी थे। वे वे काला आखर (इटारसी, होशंगाबाद) में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे। वहीं दूसरे मृतक की पहचान रेलकर्मी राजकुमार सिसोदिया (32) निवासी भौरा के रूप में हुई है। फिलहाल महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button