PlayBreaking News

बेंगलुरु के PG में युवती की हत्या का मामला, आरोपी MP से गिरफ्तार, रौंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

Follow on Google News
बेंगलुरु के PG में युवती की हत्या का मामला, आरोपी MP से गिरफ्तार, रौंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने
बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने 23 जुलाई को PG में 24 वर्षीय एक युवती की हत्या के मुख्य आरोपी अभिषेक को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कृति कुमारी की हत्या करने के बाद भोपाल भाग गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खौफनाक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

PG में घुसकर युवक ने लड़की को चाकू से गोदा

पुलिस के अनुसार, अभिषेक पेइंग गेस्ट (PG) में घुसा और बिहार की कृति कुमारी की हत्या कर दी। कृति कुमारी एक अन्य युवती के साथ रह रही थी। वीडियो में, व्यक्ति एक पॉलीथीन बैग पकड़े हुए पीजी आवास के गलियारे में जाता हुआ दिखाई देता है। फिर वह दरवाजा खटखटाता है और बाद में एक युवती को बाहर खींचता है। युवती हमले का विरोध करती है, लेकिन हमलावर जल्द ही उस पर काबू कर लेता है और उसका गला रेतकर भाग जाता है। आवाज सुनकर इमारत में मौजूद अन्य युवती मौके पर पहुंचती हैं, लेकिन उसे बचा नही पाती हैं। देखें खौफनाक VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1817111856965722159

बेंगलुरु के PG में गला रेतकर युवती की हत्या

बेंगलुरु के कोरामंगला क्षेत्र में 23 जुलाई को PG में घुसकर बिहार की लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, हमलावर रात के अंधेरे में चाकू लेकर PG में घुस गया। इसके बाद उसने कृति पर चाकू से हमला कर उसका गला काट दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि, लड़की का नाम कृति कुमारी (24 वर्षीय) है। वह बिहार की निवासी थी। कृति बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी। ये भी पढ़ें- बेंगलुरु के PG में बिहार की लड़की की बेरहमी से हत्या, चाकू से गला रेता, प्राइवेट कंपनी में करती थी जॉब
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts