बेगमगंज :आधी रात धंसी एप्रोच रोड, बेगमगंज-सुल्तानगंज सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप
बेगमगंज। बेगमगंज- सुल्तानगंज निर्माधिन सड़क पर बनने वाले पुल पुलियों में सेमरी नदी के हफसीलि घाट का एकमात्र पुल अधूरा रहने के कारण साइड से एप्रोच रोड बना दिया गया था। जिससे आवागमन हो रहा था। बीती रात करीब 12:00 बजे वो एप्रोज रोड़ धसककर टूट जाने के कारण बेगमगंज - सुल्तानगंज मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
पिछले साल बारिश से 15 बार बंद हुआ पुल
पिछले वर्ष बारिश में ग्राम पांडाझिर के पुल पर 15 बार आवागमन बंद होने से हजारों लोग परेशान हुए थे।तब से ही सभी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा निर्माधिन सड़क जल्दी पूर्ण कराए जाने की मांग की जा रही थी।रात से मार्ग बंद होने के कारण सुल्तानगंज क्षेत्र के 80 गांवों के लोगों को सिलवानी होकर बेगमगंज - सुल्तानगंज आना जाना पड़ रहा है।
धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण
संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा पिछले 3 साल से कछुआ चाल से सड़क का निर्माण किया जा रहा था। बार-बार चेतावनी के बाद भी कि वर्षा ऋतु में हफसीलि घाट का एप्रोज रोड़ दुखदाई सिद्ध होगा लेकिन ठेकेदार द्वारा चेतावनी के बावजूद भी पुल का निर्माण पूर्ण नहीं कराया गया। परिणाम स्वरूप आज मार्ग फिर बंद हो गया जबकि बेगमगंज- सुल्तानगंज सड़क निर्माण के घटिया स्तर एवं निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा विधानसभा में अपील लगाकर एक समिति गठित कराई गई थी।
यह भी पढ़ें: IMD Alert! 15 राज्यों में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई जगह मूसलाधार बारिश का खतरा
तब समिति द्वारा जांच करते हुए संबंधित ठेकेदार एवं एमपीआरडीसी के अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश देते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
उसके बावजूद भी सड़क का जगह-जगह घटिया निर्माण होने के कारण अभी से दरारें आ गई है और कार्य पूर्ण नहीं किए जाने के कारण आज यह स्थिति निर्मित हुई है।
ठेकेदार पर लापरवाही के लगे आरोप
लोगों का कहना है कि ठेकेदार चाहता तो दो दिन में हफसीलि घाट पुल जोकि मात्र 10 प्रतिशत का एक टुकड़ा रह गया है उसका डामरीकरण करके नवनिर्मित पुल के ऊपर से आवागमन शुरू कर सकता था लेकिन लापरवाही के चलते ऐसा नहीं होने के कारण आज यह स्थिति बनी है। फिलहाल बेगमगंज -सुल्तानगंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद के कारण सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं।
Edited By : Akash Waghmare















