बेगमगंज :मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह बोले- शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी

बेगमगंज के रामराजा मैरिज गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद क्षेत्र के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने शिक्षा को सफलता की सबसे मजबूत नींव बताया। 
मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह बोले- शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी
बेगमगंज। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने प्रतिभावन छात्रों को सम्मानित किया।

बेगमगंज। नगर के रामराजा मैरिज गार्डन में जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद क्षेत्र के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

शिक्षा सफलता की सबसे मजबूत नींव : रामपाल सिंह 

समारोह के मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों द्वारा सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट परिणाम हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

ये भी पढ़ें: धार: ₹1.91 करोड़ का पौधारोपण फेल, मेट्रो परियोजना की भरपाई के लिए लगाए गए हजारों पौधे तीन महीने में सूखे

जनप्रतिनिधियों और शिक्षा अधिकारियों की रही मौजूदगी 

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य राजा दिग्विजय सिंह यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कमल सिंह साहू, जिला सदस्य मोहित लोधी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र सिंह सोलंकी और अजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, बीआरसी अर्जुन सिंह सिसोदिया, शिक्षा विभाग के अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी समारोह में शामिल हुए।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल जारी रहेगी 

समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व हिंदू समिति अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। 

ये भी पढ़ें: पन्ना: टाइगर रिजर्व में संदिग्ध हालात में नर बाघ की मौत, जहर देने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts