बॉलीवुडमनोरंजन

Alia Bhatt ही नहीं… इन एक्ट्रेसेस ने भी शादी के तुरंत बाद दी मां बनने की न्यूज, किसी ने 6 महीने बाद ही दिया बच्चे को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शादी के 2 महीने बाद ही मां बनने की खुशखबरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अल्ट्रासाउंड करवाते हुए फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। एक तरफ आलिया के फैंस इस बात से बेहद खुश हैं, तो वहीं कुछ के लिए ये बहुत शॉकिंग न्यूज है। इसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आलिया पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने शादी के कुछ महीनों बाद ही मां बनने की खुशखबरी साझा कर फैंस को हैरान कर दिया है। तो चलिए आज आपको ऐसी ही कुछ और अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं-

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी

90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने शादी के कुछ महीने बाद ही एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी के साथ शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही सामने आई इस खबर ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था।

श्रीदेवी

श्रीदेवी

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 1996 में प्रोड्यूसर बोनी कपूर संग शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही श्रीदेवी ने बेटी जान्हवी कपूर को जन्म दिया था। खबरें थीं कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की थी। शादी के चार महीनों बाद ही उन्होंने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। जिसे सुनकर फैंस काफी सरप्राइज हो गए थे। लोगों का कहना था कि दीया शादी के पहले ही प्रेंग्नेंट हो गई थीं और इसलिए उन्होंने वैभव के साथ शादी की।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अंगद बेदी संग अचानक शादी की घोषणा की थी, दोनों ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने एक चैट शो के दौरान खुलासा किया था कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स सेलिना जेटली ने 2011 में विदेशी बॉयफ्रेंड पीटर हाग से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही सेलिना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। आज एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां है और अपने परिवार के साथ विदेश में रहती हैं।

अमृता अरोड़ा

अमृता अरोड़ा

मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने 6 मार्च 2009 को ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही अमृता ने बेटे अजान को जन्म दिया था।

कोंकणा सेन

कोंकणा सेन

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने साल 2010 में बॉयफ्रेंड रणबीर शौरी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी के छह माह बाद खबर आई कि एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button