Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News: सैर पर निकली भालू की फैमिली, 3 भालुओं को देख रोमांचित हुए लोग; वायरल हो रहा VIDEO

MP News: सैर पर निकली भालू की फैमिली, 3 भालुओं को देख रोमांचित हुए लोग; वायरल हो रहा VIDEO
शहडोल। जिले के जैतपुर वन परिक्षेत्र में भालू की फैमिली के सड़क पार करते हुए एक वीडियो समाने आया है। जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में जाते हुए भालुओं ने रास्ते भर मस्ती की, इसका वीडियो राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1612781830322941952?t=cd57JRqfoBPuw8hpIzx-PQ&s=08

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

जैतपुर वन परिक्षेत्र में लोगों को सुबह के समय एक मादा भालू सड़क पार करते दिखी, वहां से गुजर रहे लोग जंगली भालुओं को देखकर घबरा गए। भालुओं को देख रोमांचित हुए लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो जैतपुर वन परिक्षेत्र कोटा गांव के पास का है। वीडियो में एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार करती दिख रही है। अब आसपास के क्षेत्र में विचरण करते इन जंगली भालुओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

अक्सर नजर आते हैं वन्यजीव की चहलकदमी

शहडोल जिला वन्य जीवों का इलाका बनता जा रहा है। उमरिया में बांधवगढ़ नेशनल पार्क लगे होने के चलते यहां अक्सर रिहायशी इलाको में वन्य प्राणी बाघ, तेंदुआ, भालू, चीतल की चहलकदमी देखी जाती है। इस मामले में जैतपुर रेंजर राहुल शिकरवार का कहना है कि जैतुपर वन परिक्षेत्र में बहुत अधिक संख्या में भालू हैं। इसलिए इस तरह से अक्सर भालू दिखाए देते हैं। ये भी पढ़ें: Tiger Video : नन्हें शावकों की अठखेलियां बनी आकर्षण का केंद्र, बाघिन टी-4 के साथ सड़क पार करते दिखे 4 शावक मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts