IPL 2026 के बीच BCCI की सख्ती :बेंच पर बैठे प्लेयर्स स्टेडियम में नहीं जा सकेंगे, सिर्फ शीट में शामिल खिलाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री

IPL में पिछले कुछ वर्षों में कई छोटे लेकिन प्रभावशाली नियम बदलाव हुए हैं। इनमें 2023 का इम्पैक्ट प्लेयर रूल, स्लो ओवर रेट पर कप्तानों को पेनल्टी, और नो-बॉल/वाइड पर DRS जैसे फैसले शामिल हैं।
Follow on Google News
बेंच पर बैठे प्लेयर्स स्टेडियम में नहीं जा सकेंगे, सिर्फ शीट में शामिल खिलाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में BCCI ने मैच के बीच खिलाड़ियों के स्टेडियम में प्रवेश को लेकर एक और बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। अब बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान के किनारे या बाउंड्री लाइन के पास घूमते नजर नहीं आएंगे। बोर्ड ने नया नियम लागू करते हुए साफ कर दिया है कि टीम शीट में शामिल 16 खिलाड़ियों के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    इस फैसले का सीधा असर उन खिलाड़ियों पर पड़ेगा जो अब तक ड्रिंक्स, बैट या कोचिंग मैसेज लेकर मैदान तक पहुंचते थे। माना जा रहा है कि BCCI इस कदम के जरिए खेल की रफ्तार बढ़ाने और मैदान पर अनुशासन सख्त करने की कोशिश कर रहा है।

    टीम शीट के 16 खिलाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री

    नए नियम के अनुसार, हर मैच के लिए टीम शीट में जिन 16 खिलाड़ियों के नाम होंगे, केवल वही खिलाड़ी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। इनमें प्लेइंग-11 के अलावा सब्स्टीट्यूट/इम्पैक्ट विकल्प शामिल होंगे। इसके बाहर टीम स्क्वॉड का कोई भी खिलाड़ी बाउंड्री लाइन और LED बोर्ड के बीच नहीं आ सकेगा। बाकी खिलाड़ियों को पूरे मैच के दौरान डगआउट में रहना होगा।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली पर जीत के बाद सजा! शुभमन गिल पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना, DC vs GT मैच में ऐसी क्या गलती की?

    ड्रिंक्स और मैसेज पहुंचाने पर भी बदलाव

    अब ड्रिंक्स, बैट या टीम मैनेजमेंट के मैसेज मैदान तक पहुंचाने का काम भी सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को मिलेगा जो आधिकारिक 16 सदस्यीय टीम शीट का हिस्सा होंगे। टीम सूत्रों के मुताबिक हाल ही में फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट को यह निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले कई टीमें बेंच स्ट्रेंथ का इस्तेमाल लगातार मैदान तक रणनीति पहुंचाने के लिए करती थीं।

    बाउंड्री लाइन पर सिर्फ 5 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी रह सकेंगे

    BCCI ने यह भी तय किया है कि बिब्स (सब्स्टीट्यूट जर्सी) पहनकर मैदान के किनारे घूमने वाले खिलाड़ियों की संख्या एक समय में पांच से अधिक नहीं होगी। यही खिलाड़ी ड्रिंक्स ले जाने, गेंद लौटाने या अन्य सीमित ऑन-फील्ड सहायता के लिए मौजूद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: बारिश ने हिला दी पॉइंट्स टेबल! KKR का खुला खाता, पंजाब किंग्स का टॉप पर कब्जा, कैसे?

    मैच प्लेइंग कंडीशंस के नियम में हुई सख्ती

    यह बदलाव IPL मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्ती से लागू करने के तौर पर देखा जा रहा है। क्लॉज 11.5.2 के तहत खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने की अनुमति पहले से सीमित समय के लिए थी, जबकि क्लॉज 24.1.4 कहता है कि गैर-खेल रहे खिलाड़ियों को मैदान के आसपास रहते समय ट्रेनिंग बिब पहनना अनिवार्य है। अब इन नियमों की निगरानी और सख्त होगी।

    Featured News

    BCCI ने नहीं की ऑफिशियल पुष्टि

    हालांकि BCCI ने आधिकारिक तौर पर इस नियम की वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसके पीछे तीन प्रमुख कारण मान रहे हैं

    1. मैच की गति तेज करना, ताकि बार-बार रुकावट कम हो।
    2. लगातार रणनीतिक संदेश भेजकर मिलने वाले अनफेयर एडवांटेज को रोकना
    3. बाउंड्री लाइन के पास भीड़ घटाकर सुरक्षा और नियंत्रण बेहतर करना।
    4. IPL में पहले भी छोटे नियमों से बदला है खेल

    IPL में पिछले कुछ वर्षों में कई छोटे लेकिन प्रभावशाली नियम बदलाव हुए हैं। इनमें 2023 का इम्पैक्ट प्लेयर रूल, स्लो ओवर रेट पर कप्तानों को पेनल्टी, और नो-बॉल/वाइड पर DRS जैसे फैसले शामिल हैं। अब यह नया नियम भी टूर्नामेंट के संचालन और रणनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।

    फिलहाल IPL 2026 में 74 में से 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं और नया नियम तुरंत प्रभाव से लागू माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले मैचों में फ्रेंचाइजियों को अपनी बेंच मैनेजमेंट रणनीति बदलनी पड़ सकती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts