क्रिकेटखेलताजा खबर

BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए थे

BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा बोर्ड सचिव जय शाह को भेज दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।  एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसके बाद वह लगातार विवादों में बने हुए थे। चेतन शर्मा दो बार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बने हैं, लेकिन दोनों बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके हैं।

दरअसल, चेतन शर्मा एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में यह कहते नजर आए थे कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं और 80% फिट होने पर भी 100% फिट हो जाते हैं।

स्टिंग ऑपरेशन के बाद लिया चेतन शर्मा का इस्तीफा

एक न्यूज चैनल ने हाल ही में चेतन शर्मा को लेकर स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें चेतन ने खिलाड़ियों से जुड़े कई राज खोले थे। चेतन ने कहा था कि 80-85% फिट होने के बावजूद इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया था कि सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। कोहली, गांगुली को कप्तान छिनने का दोषी मानते थे, लेकिन ऐसा नहीं था। कोहली और गांगुली के बीच टकराव की सबसे बड़ी वजह उनका इगो था। विराट ने कप्तानी से हटने के बाद गांगुली पर कई झूठे आरोप लगाए थे। चेतन शर्मा ने यह भी बताया था कि हार्दिक पांड्या कप्‍तानी के संबंध में उनसे मिलने के लिए घर पर आते थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button