राष्ट्रीय

Weather Update : उत्तर भारत में चलेंगी सर्द हवाएं, हिमाचल में फिर होगी बर्फबारी; MP के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है तो वहीं उत्तर भारत में एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तराखंड में कोल्ड डे

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज तापमान में बढ़ोत्तर हो सकती है जिससे ठंड कम होगी और लोगों को राहत मिल सकती है। वहीं शाम में ठंड बढ़ सकती है।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान?

इन इलाकों में बारिश की संभावना-

  • अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
  • पूर्वउत्तर भारत के असम, नागालैंड, मेघालय, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • लक्षद्वीप में भी बारिश की आशंका जताई गई है।

बिहार में ठंड से राहत

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में बिहार में भी लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बिहार में आज धूप खिलेगी। आज राज्य में अधिकतम तापमान 20 तो वहीं न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- Corona Update : 24 घंटे में देश में 50,407 नए केस दर्ज, मौतों के आंकड़ों में फिर हुआ इजाफा

पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच पहला पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के प्रभावित होने के आसार हैं। इसके बाद 17 से 20 फरवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिससे उत्तर पश्चिम भारत प्रभावित हो सकता है। इस दौरान दिल्ली और आसपास में बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 Mega Auction : चार साल बाद दो नई टीमों के साथ मेगा ऑक्शन की वापसी, 590 खिलाड़ी; 10 टीमें निकालेंगी पर्स से पैसा

MP के इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो गई है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते एक बार फिर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मंडला, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, उज्जैन, शाजापुर, टीकमगढ़, इंदौर और बैतूल में भी कुछ-कुछ इलाकों में दिन में ज्यादा ठंड रहेगी। इसके अलावा उमरिया, जबलपुर और धार में कोल्ड-डे रहने के आसार हैं।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button