जबलपुरमध्य प्रदेश

बालाघाट : गांव में घुसा तेंदुए का शावक, ग्रामीण करने लगे पूजा-अर्चना; वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पिंजरे में किया कैद

मप्र के बालाघाट वन परिक्षेत्र पश्चिम बैहर के जंगल से भटककर एक तेंदूए का शावक खरपड़िया गांव में घुस गया। बुधवार को शावक को गांव में घूमते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक का रेस्क्यू कर उसे देवी मंदिर के पास पिंजरे में कैद कर लिया।

आधा घंटे तक चला पूजा-अर्चना का दौर

जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि के बीच गांव में अचानक तेंदुए का शावक आने से लोग पूजा की थाली सजाकर पिंजरे के पास पहुंचे और पूजा- अर्चना करने लगे। करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। सहायक परिक्षेत्र अधिकारी तीरजून सिंह मेरावी ने बताया कि खरपड़िया गांव का जंगल कान्हा नेशनल पार्क के कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते वन्यप्राणी कभी-कभी जंगल से विचरण करते हुए गांव में घुस जाते हैं।

रेस्क्यू कर शावक को पिंजरे में किया कैद

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को तेंदुए का शावक गांव में पहुंच गया। उसे गांव में घूमते देख इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार मेरावी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इन्होंने आधा घंटे तक रेस्क्यू कर तेंदुए के शावक को पिंजरे में कैद कर लिया।

ये भी पढ़ें: सिवनी : लखनादौन-जबलपुर हाईवे पर तेंदुए को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button