इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

भाजपा पर जमकर बरसे बाला बच्चन, विकास यात्रा को बताया निकास यात्रा; कहा- इंदौर संभाग की सीटें हम जीतेंगे

इंदौर। मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा को निकास यात्रा बताया। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेटे हुए जमकर घेरा।

भाजपा पर जमकर बरसे बाला बच्चन

कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विकास यात्रा को मध्य प्रदेश की जनता ने विकास की जगह निकासी यात्रा बना दी है। इसकी फजीहत यात्रा जनता ने बना दी है। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की शिवराज सरकार से ठगी हुई महसूस कर रही है। कोई मध्य प्रदेश का ऐसा जिला, तहसील या कस्बा नहीं है। जहां उनकी विकास यात्रा को काले झंडे नहीं दिखाए गए हैं।

कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि सीधी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में विरोध हुआ तो सीधी में मुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। साथ ही उज्जैन में भी विरोध हुआ तो पत्रकारों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कृत्य कर दिया गया। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा निकास यात्रा फजीहत यात्रा हो गई है। अब मध्य प्रदेश की जनता ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हटाने का मन बना लिया है।

विकास नहीं फजीहत यात्रा अधिक दिख रही

विकास यात्रा को लेकर बच्चन ने कहा कि प्रदेश में जितने भी जगह हो विकास यात्रा निकल रही है, उसमें लगातार बड़े नेताओं का विरोध हो रहा है। 3 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा ले चुकी है। बाला बच्चन में शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि आज कोई बच्चा मध्यप्रदेश में पैदा होता है तो वह 50 हजार रुपए कर्जे में पहले से ही रहेगा। वहीं भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि यह विकास नहीं यह फजीहत यात्रा अधिक दिख रही है।

बड़वानी की चारों सीटें इस बार कांग्रेस जीतेगी : बाला बच्चन

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा जो सर्वे कराया गया, उसमें कई विधायक खतरे में नजर आ रहा है आ रहे हैं। इससे पहले बाला बच्चन राजपुरा से चुनाव लड़े थे। बाला बच्चन ने साफ कह दिया कि वह पहले भी राजपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पूरे परिवार का मतदान वर्तमान में भी राजपुरा में है। वह इस बार भी वही से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। बड़वानी जिले की सभी विधानसभा सीटों को लेकर पूर्व गृह मंत्री साफ कह दिया कि वह इस बार चारों बड़वानी की सीटों पर कांग्रेस को विजय दिलाएंगे। मेरा जहां नाम है, वहां से चुनाव लड़ूंगा। इंदौर संभाग की सीटें भी हम जीतेंगे।

जयस आदिवासी संगठन को दिक्कत भाजपा से है

जयस आदिवासी संगठन को लेकर बाला बच्चन ने कहा कि उसका विरोध कांग्रेस से नहीं है उसका विरोध भाजपा से है। क्योंकि, उनके परिवार के कई सदस्य कांग्रेस के साथ हैं। जयस आदिवासी संगठन को दिक्कत शिवराज सरकार से है। पूर्व गृह मंत्री ने भाजपा की स्थिति को खराब नेताओं की बॉडी लैंग्वेज से किया। बाला बच्चन ने यह भी कहा कि भाजपा के जिस-जिस राज्य में मुख्यमंत्री है, उनकी स्थितियां खराब है और उनकी बॉडी लैंग्वेज अब उनका व्यक्तित्व बयान कर रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button