Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट से पहले बजरंग दल का हंगामा, लट्ठ लेकर किया प्रदर्शन, कार्यक्रम रद्द करने की मांग

Follow on Google News
इंदौर : दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट से पहले बजरंग दल का हंगामा, लट्ठ लेकर किया प्रदर्शन, कार्यक्रम रद्द करने की मांग
इंदौर। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बजरंग दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, हाथों में लठ्ठ लेकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कार्यक्रम में अश्लीलता और नशाखोरी को रोकने की मांग की, साथ ही प्रशासन पर अनुचित तरीके से अनुमति देने का आरोप लगाया। https://www.youtube.com/shorts/0AX3ZXKHol8?feature=share

कार्यक्रम की अनुमति रद्द करने की मांग

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के विरोध में हाथों में लठ्ठ लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता रविवार दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। वे सड़क पर बैठ गए और कार्यक्रम की अनुमति देने को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, हम शहर की संस्कृति से छेड़छाड़ को बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं कलेक्टर का कहना है कि, गाइडलाइंस के मुताबिक ही अनुमति दी गई है और कानून के दायरे में रहकर ही सारी चीजें की जाएंगी।

क्या है मामला?

दिलजीत दोसांझ का कंसर्ट इंदौर के सी-21 एस्टेट ग्राउंड में आयोजित होने वाला है। कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि इस तरह के आयोजनों से शहर की संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को ठेस पहुंचती है। बजरंग दल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों में नशाखोरी और अश्लीलता को बढ़ावा दिया जाता है, जो युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। वहीं बजरंग दल ने कार्यक्रम की अनुमति देने को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अनुचित तरीके से अनुमति दी है। ये भी पढ़ें- इंदौर : 56 दुकान पर दिलजीत दोसांझ ने उठाया पोहे-जलेबी का लुत्फ, शाम को कॉन्सर्ट, बजरंग दल का विरोध
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts