Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बजरंग दल का बना रहेगा बल, दिग्गी बोले सरकार आई तो नहीं लगाएंगे बैन, नरोत्तम ने कहा- दिग्विजय का आई फ्लू हो रहा है ठीक

Follow on Google News
MP में बजरंग दल का बना रहेगा बल, दिग्गी बोले सरकार आई तो नहीं लगाएंगे बैन, नरोत्तम ने कहा- दिग्विजय का आई फ्लू हो रहा है ठीक
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बजरंग दल को लेकर दिए गए बयान पर अब मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बजरंग दल पर बैन लगाना तो दूर कोई इस बारे में सोच भी नहीं सकता।

आई फ्लू अब ठीक हो रहा है : गृह मंत्री

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राष्ट्र भक्तों के संगठन बजरंग दल पर मध्य प्रदेश में प्रतिबंध लगाना तो दूर की बात है, कोई इस विषय में सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। कुछ दिनों में सारे जाले साफ हो जाएंगे। दिग्विजय सिंह जी को अब बजरंग दल में अच्छे लोग नजर आ रहे हैं। पहले पाकिस्तान जिंदाबाद-काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देता था। https://twitter.com/psamachar1/status/1692054926556381347

सत्ता में आए तो बजरंग दल पर नहीं लगाएंगे बैन : दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो हम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया के के सवालों के जवाब में कहा कि हम बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएंगे, क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं। लेकिन, जो गुंडा तत्व हैं, जो दंगा-फसाद कराते हैं, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1691759254913368229 गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के पहले बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही थी, जिस पर भाजपा ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताया था। मप्र में भी पूर्व मंत्री व सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा समेत कई नेता बजरंग दल पर सख्ती की बात कह चुके थे।

जहां-जहां जाएंगे, सुपड़ा साफ हो जाएगा : गृह मंत्री

गृह मंत्री ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह के SC बहुल क्षेत्रों के दौरे पर पलटवार करते हुए कहा- वे जहां-जहां जाएंगे, वहां सुपड़ा साफ हो जाएगा। गुलाम नबी आजाद का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस से दूर होने के बाद सच बोल पाए। कांग्रेस सच बोलने से रोकती है। गुलाम नबी ने सबके पूर्वजों को बताया था हिंदू। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts