Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचला; बावई के राज की मौके पर मौत, बहन-भाई घायल

रायसेन जिले के बाड़ी में बुधनी-बाड़ी फोरलेन निर्माण क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार राज निवासी बावई की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और चाचा का बेटा गंभीर घायल हुए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब दो घंटे सड़क जाम कर दिया। 
बाड़ी। हादसे के बाद थाने में बैठे आक्रोशित ग्रामीण और परिजन।

बाड़ी (रायसेन)।  बाड़ी में चल रहा बुधनी-बाड़ी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। निर्माण में लगे बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राज निवासी ग्राम बावई के रूप में हुई है। हादसे के समय बाइक पर उसकी बहन और चाचा का बेटा भी पीछे बैठे हुए थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

तेज रफ्तार के कारण हादसा 

बताया जा रहा है कि हादसा फोरलेन निर्माण क्षेत्र में सिंगल रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, बगैर संकेतक और डायवर्सन के भारी वाहन तेज रफ्तार में दौड़ाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीहोर: शराब दुकान में लाखों की चोरी, टीन उखाड़कर घुसे बदमाश; जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों में आक्रोश, 2 घंटे जाम फिर थाने में बैठे

लगातार डंपर से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन 2 घंटे तक घटनास्थल पर ही बैठे रहे और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। बाद में नीलम चौधरी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी के पास थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण कंपनी के डंपर चालक नशे में और लापरवाही से वाहन चलाते हैं।

डंपर जब्त, ड्राइवर पर मामला दर्ज

सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि फोरलेन निर्माण के दौरान भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह के हादसे दोबारा न हों।

ये भी पढ़ें: सड़क पर ‘DCP’ की कार का आतंक! बच्चे और बुजुर्ग को टक्कर, फिर भी नहीं रुकी गाड़ी

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts