Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News : बदायूं में महिला जज ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

UP News : बदायूं में महिला जज ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं से महिला जज की खुदकुशी का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

अंदर से बंद था घर का दरवाजा

29 साल की ज्योत्सना राय बदायूं में जूनियर डिवीजन मुंसिफ मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ थीं। वे मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं और यहां सरकारी आवास में रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि जज ज्योत्सना राय शनिवार को जब कोर्ट नहीं पहुंचीं तो कोर्ट के कर्मचारियों ने उन्हें कॉल किया। लेकिन, किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे। उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर नहीं खोला।

बिखरा हुआ पड़ा था कमरे का सामान

कर्मचारियों ने पुलिस और कंपाउंड में रहने वाले अन्य जजों को बताया। पुलिस बताए पते पर पहुंची और जैसे ही दरवाजा तोड़ा महिला जज का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पास में ही मोबाइल पड़ा था और कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कुछ कागजात मिले हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। ज्योत्सना राय की बदायूं में दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पहले वे अयोध्या में भी पदस्थ थी। वह साल 2019 में सिविल जज बनी थीं। ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता को गोली मारी, पुलिस स्टेशन के अंदर किए 6 राउंड फायर; दो की हालत गंभीर, जमीनी विवाद सुलझाने पहुंचे थे थाने
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts