Australia News : हवा में दो विमान आपस में टकराए, तीन लोगों की मौत

सिडनी। सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में शनिवार को दो हल्के विमान बीच हवा में टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर वन क्षेत्र में गिर गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस दल सिडनी से लगभग 55 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित अर्ध-ग्रामीण क्षेत्र में दो मलबा स्थलों पर पहुंचे। टक्कर होने के बाद एक विमान में आग लग गई।
‘न्यू साउथ वेल्स पुलिस' के कार्यवाहक अधीक्षक टिमोथी कैलमैन ने पुष्टि की कि दो लोगों को ले जा रहा सेसना 182 विमान एक अत्यंत हल्के विमान से टकरा गया जिसमें एक व्यक्ति सवार था। पीड़ितों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है। कैलमैन ने ‘ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन' को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘‘आसमान से मलबा आते देखा'' और मदद करने की कोशिश की लेकिन ‘‘शायद ज्यादा कुछ मदद नहीं की जा सकती थी।''