अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया में भीषण हादसा : शादी समारोह से लौटते वक्त हंटर वैली में पलटी बस, हादसे में 10 की मौत; 11 घायल

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के हंटर वैली क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को हेलीकॉप्टर और रोड से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बस में कितने यात्री सवार थे?

जानकारी के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे, जो एक शादी से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान सिडनी के उत्तर-पश्चिम में लगभग 180 किमी ग्रेटा शहर के पास रविवार की रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 18 यात्री बाल-बाल बच गए। बस के चालक और एक 58 वर्षीय व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस

सेसनॉक के मेयर जय सुवाल ने कहा कि दुर्घटना वास्तव में भयावह है। हंटर घाटी में एक प्रमुख शादी और पर्यटन स्थल है, इसलिए पूरे राज्य और देश के लोग यहां आते हैं। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। ग्रेटा हंटर वैली वाइन क्षेत्र के केंद्र में है, इस इलाके में अधिकतर रेस्तरां हैं। यह ऑस्ट्रेलिया में स्थापित पहला शराब क्षेत्र था। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button