PlayBreaking News

संघ-मोदी सरकार पर हमला: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- हिंदुत्व सिर्फ धर्म के नाम से 'वोट व नोट' बटोरने का माध्यम

Follow on Google News
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर के आसपास के जमीन सौदों और सरकारी संस्थानों को बेचे जाने के मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और मोदी सरकार को घेरा है। सिंह ने कहा कि संघ धर्म के नाम पर वोट और नोट बटोरता है। इसी तरह मोदी सरकार को सरकारी संस्थानों को बेचने पर 70 साल के पेड़ों पर दीमक लगाने का तंज कसा है।

हिंदू सनातन धर्म के प्रति कोई आस्था नहीं है : दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर संघ को अयोध्या के राम मंदिर के आसपास की जमीन सौदों के मामले में आड़े हाथों लिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, संघभाजपा के लिए हिंदुत्व केवल जनता को धर्म के नाम से “वोट व नोट” बटोरने का माध्यम है। उनकी हिंदू सनातन धर्म के प्रति कोई आस्था नहीं है। अब बताइए संघी राम मंदिर की भूमि में भी कमाई करने से नहीं चूके? [embed]https://twitter.com/digvijaya_28/status/1473825918627971084[/embed] https://twitter.com/digvijaya_28/status/1473824680012177408

मोदी सरकार पर दीमक लगाने के आरोप

सिंह ने कमल राने नाम के व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवाल को ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 70 साल पुराने पेड़ों को दीमक खा रही है। सिंह ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह इस तरह काम कर रही है और सरकारी संस्थानों को लगातार बेचा जा रहा है। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला: बोले- हरीश रावत ही नहीं सभी का कांग्रेस से हो गया मोहभंग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts