Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विस चुनाव : टीम मोदी के 3, शिवराज कैबिनेट के 21 मंत्रियों की साख दांव पर

15 मंत्री त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे, 6 पर कांटे की टक्कर
Follow on Google News
विस चुनाव : टीम मोदी के 3, शिवराज कैबिनेट के 21 मंत्रियों की साख दांव पर

भोपाल। शिवाजी नगर भोपाल के प्रतीक श्रीवास्तव कहते हैं कि चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे। वहीं भोपाल उत्तर के मो. अरबाज को भरोसा है कि यहां से कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। मतदान के बाद एक ही सवाल पूरे प्रदेश में है कि चुनाव परिणाम क्या होंगे? वैसे भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वैसे प्रदेश में इस बार का विधानसभा चुनाव पिछले चुनावों से अलग देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए कि, भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्री और चार सांसदों को मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। वहीं प्रदेश के 31 मंत्री मैदान में हैं। 3 दिसंबर को परिणाम आने तक लोगों की नींद उड़ी है।

पीपुल्स समाचार ने एनालिसिस में पाया कि 15 मंत्रियों को त्रिकोणीय मुकाबला का सामना करना पड़ रहा है जबकि 6 सीट पर कांटे की टक्कर है। 10 मंत्रियों की स्थिति बेहतर होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

इन प्रमुख मंत्रियों के भाग्य को लेकर चर्चा में चुनावी राजनीति

विधानसभा: नरेला

स्थिति: कांग्रेस से नया चेहरा, सारंग कड़े मुकाबले में।

विधानसभा: सुरखी

विरोध बढ़ा: राजपूत के खिलाफ कई भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोला।

विधानसभा: हरदा

कारण: भाजपा के बागी सुरेंद्र जैन से मंत्री त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे

विधानसभा : बड़वानी

स्थिति: आदिवासी निर्णायक हैं। भिलाला और बारेला करेंगे फैसला।

विस महू (अंबेडकर नगर)

कारण: पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार से त्रिकोणीय मुकाबला।

विधानसभा : ग्वालियर ग्रामीण

यह है कारण: कुशवाहा- गुर्जर के बाद पाल-बघेल वोटर सबसे ज्यादा हैं।

विधानसभा : दतिया

क्योंकि : भारती को सहानुभूति वोट मिलने की उम्मीद से मुश्किल।

विधानसभा : जावद

कारण: भाजपा के बागी पूरनमल मैदान में, त्रिकोणीय संघर्ष ।

विधानसभा सुवासरा

  • भाजपा प्रत्याशी: मंत्री हरदीप सिंह डंग
  • कांग्रेस प्रत्याशी: राकेश पाटीदार
  • कारण : पाटीदार वोटर निर्णायक हैं।

विधानसभा बमोरी

  • भाजपा प्रत्याशी: मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया
  • कांग्रेस प्रत्याशी: ऋषि अग्रवाल
  • इसलिए संघर्ष : सिसौदिया को भाजपा कार्यकर्ताओं से ही चुनौती है।

विधानसभा अटेर

  • भाजपा प्रत्याशी: मंत्री अरविंद भदौरिया
  • कांग्रेस प्रत्याशी: हेमंत कटारे
  • स्थिति : बीजेपी के बागी पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। त्रिकोणीय संघर्ष है।

विधानसभा अमरपाटन

  • भाजपा : राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल
  • कांग्रेस प्रत्याशी: राजेन्द्र कुमार सिंह
  • चुनौती इसलिए : बसपा ने चंगेलाल कोल को टिकट दिया है। उन्हें पिछली बार 37 हजार वोट मिले थे। मंत्री त्रिकोणीय लड़ाई में फंसे हैं।

विधानसभा मानपुर

  • भाजपा प्रत्याशी: मंत्री मीना सिंह
  • कांग्रेस प्रत्याशी: तिलकराज
  • स्थिति : गोंगपा प्रत्याशी राधेश्याम काकोड़िया जेल से चुनाव लड़ रहे। मुकाबला त्रिकोणीय है।
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts