इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

VIDEO : चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुसे कार्यकर्ता… दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस में डिसिप्लिन आ जाए तो कभी चुनाव नहीं हार सकती

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित रेसिडेंसी कोठी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी तभी अचानक चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता अंदर घुस आए। जिसके बाद दिग्विजय सिंह खुद उठकर गए और कार्यकर्ताओं को बाहर किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस में अगर डिसिप्लिन आ जाए तो कभी चुनाव नहीं हार सकती।

मोदी जी को प्रचार करने की बीमारी : दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उड़ीसा के बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ट्रेनों के मेंटेनेंस पर खर्च नहीं कर रही है, बल्कि बुलेट ट्रेन चलाई जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी जी को प्रचार करने की बीमारी है, उन्हें मेग्लोमेनिया नाम की बीमारी है। जिसमें व्यक्ति को अहंकार आ जाता है और वह मैं ही हूं, सिर्फ मैं मैं ही करता है। यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में देश में बड़ी संख्या में लोग गरीबी स्तर से ऊपर उठे थे, लेकिन 2014 के बाद गरीब और गरीब होता जा रहा है, वहीं अमीर और अमीर होता जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सब कुछ कॉर्पोरेट के हाथ में हो गया है। सरकार ने हम सभी को विवश कर दिया है कि पैकेट बंद सामग्री हम खरीदें और उपयोग में लें ताकि प्रधानमंत्री मोदी अपने कॉर्पोरेट लोगों को फायदा पहुंचा सके।

‘कांग्रेस में डिसिप्लिन की बहुत जरूरत’

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में डिसिप्लिन की बहुत जरूरत है। मीडिया से बात करते समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों को प्रेस वार्ता स्थल से बाहर कर दिया और सभी को डिसिप्लिन में रहने की सख्त हिदायत दी। बता दें कि दिग्विजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंदौर दौरे पर हैं, जहां विधानसभा क्षेत्र 2 और 4 में वह बैठक भी ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident : दिग्विजय सिंह ने रेलमंत्री से मांगा इस्तीफा, कहा- लाल बहादुर शास्त्री की मिसाल पर चलें

संबंधित खबरें...

Back to top button