चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं मतदान की शुरुआत 10 फरवरी से होगी और 10 मार्च को सभी राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
सभी 5 राज्यों के चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा pic.twitter.com/G3mPGuChHE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
7 चरणों में होंगे मतदान
चरण | तारीख | राज्य |
पहला चरण | 10 फरवरी | उत्तर प्रदेश |
दूसरा चरण | 14 फरवरी | उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा |
तीसरा चरण | 20 फरवरी | उत्तर प्रदेश |
चौथा चरण | 23 फरवरी | उत्तर प्रदेश |
पांचवा चरण | 27 फरवरी | उत्तर प्रदेश, मणिपुर |
छठवा चरण | 3 मार्च | उत्तर प्रदेश, मणिपुर |
सातवा चरण | 7 मार्च | उत्तर प्रदेश |
690 विधानसभा में चुनाव
राज्य | विधानसभा सीट |
उत्तर प्रदेश | 403 |
गोवा | 40 |
मणिपुर | 60 |
पंजाब | 117 |
उत्तराखंड | 70 |
5 राज्यों में कितने मतदाता ?
CEC सुशील चंद्र ने कहा कि इस बार 5 राज्यों के चुनाव में कुल 18.34 करोड़ मतदाता हैं। इनमें सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। बता दें कि इनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 11.4 लाख लड़कियां पहली बार वोटर बनीं हैं। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे, जिससे लोगों को सुविधा हो।
मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि मतदान केंद्रों की संख्या 2 लाख 15 हजार 368 है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों, दिव्यांगों और कोविड प्रभावित लोगों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है।
उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। ‘सुविधा’ एप के जरिए ऑनलाइन नामांकन हो सकेगा। वहीं उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकते हैं।
रोड शो, रैली, पदयात्रा पर रोक
चुनाव आयुक्त ने एलान किया है कि 15 जनवरी तक किसी भी तरह की रैली, रोड शो, पदयात्रा पर रोक लगाई जा रही है।
मतदान का समय 1 घंटे बढ़ाया
चुनाव आयोग ने मतदान के लिए समय को एक घंटा बढ़ा दिया गया है। बता दें कि ऐसा कोरोना की वजह से किया गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव के समय की घोषणा अधिसूचना जारी करने के वक्त की जाएगी।