PlayBreaking News

Dindori News : कुएं में लटका मिला ASI का शव, महिला थाने में थे पदस्थ; जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
Dindori News : कुएं में लटका मिला ASI का शव, महिला थाने में थे पदस्थ; जांच में जुटी पुलिस
डिंडौरी। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सड़क किनारे खेत में बने कुएं में गुरुवार को एएसआई का शव लटका मिला, जो महिला थाने में पदस्थ थे। सूचना मिलते ही त्तत्काल कोतवाली पुलिस, महिला थाना एवं पुलिस लाइन स्टाफ मौके पर पहुंचा। शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सड़क किनारे खड़ी मिली बाइक

पुलिस के अनुसार, अमरकंटक मार्ग के ग्राम घानाघाट राइस मिल के पास सड़क किनारे खेत में बने कुएं में शव लटका होने सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस बल को कुएं में महिला थाने में पदस्थ चालक एएसआई भूरे सिंह का शव फांसी पर लटका मिला। कोतवाली पुलिस, महिला थाना एवं पुलिस लाइन स्टाफ ने शव को कुएं से बाहर निकाला। वहीं सड़क किनारे एक बाइक भी खड़ी मिली है, जिसमें चाबी भी लगी हुई है।

सुबह थाने नहीं गए थे एएसआई

महिला थाना के प्रभारी नर्मदा मरकाम ने बताया कि गुरुवार सुबह 11.23 बजे उनकी एएसआई भूरे सिंह से बात हुई। एएसआई भूरे सिंह के पैर में सूजन होने के चलते वे सुबह थाना नहीं गए थे। पुलिस ने कुएं के पास एक थैला और एक वाकिंग स्टिक भी बरामद किया है। प्राथमिक स्तर पर चर्चाओं में सामने आ रहा है कि फांसी लगाने का कारण जमीनी विवाद है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक एएसआई की पत्नी और बच्चे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ और पुलिस अमला मौजूद रहा। मृतक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाया है। जमीन को लेकर कुछ लोग उनके पति को ब्लैकमेल कर रहे थे, जिसके चलते कुछ दिनों से उनके पति परेशान थे। पुलिस को कोई सोसाइड नोट मौके पर नहीं मिला है। फिलहाल, मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: Damoh News : खेलते-खेलते कुएं में गिरा 7 साल का मासूम, CCTV में कैद हुआ हादसा; मकान मालिक ने बचाई जान मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts