PlayBreaking News

Damoh News : खेलते-खेलते कुएं में गिरा 7 साल का मासूम, CCTV में कैद हुआ हादसा; मकान मालिक ने बचाई जान

Follow on Google News
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह शहर में एक मासूम अचानक से कुएं में गिर गया। सिविल वार्ड क्षेत्र में रहने वाले पवन जैन के घर के बाहर बने कुएं में 7 साल का बच्चा खेलते-खेलते गिर गया। कुएं की गहराई 28 फीट है, जिसमें करीब 15 फीट पानी भरा है। इस दौरान पास ही खेल रहे उसके दोस्त संयम जैन ने उसे कुएं में गिरते हुए देखा और पवन जैन को इसकी जानकारी दी। पवन जैन तत्काल कुएं के अंदर उतरे और बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। [caption id="attachment_53495" align="aligncenter" width="600"] आंगन में खेल रहा बालक कुएं में गिरा।[/caption]

जानें पूरा मामला

पवन जैन ने बताया कि उनके घर में जो कुआं बना है वह चारों तरफ से जाली से ढंका रहता है, आंगन में बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान जब मासूम अरनव जाली के ऊपर खड़ा हुआ तो वह खिसक गई और अरनव सीधा कुएं में जा गिरा। दूसरे बच्चे ने फौरन आवाज लगाई और 5 मिनट में बच्चे को बचा लिया। अगर ऐसा ना होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि कुएं में डूब रहे अरनव को अंदर पाइप पकड़ने के लिए कहा। इसके बाद एक रस्सी डाली गई। मैं कुएं में उतरा और बच्चे को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। अरनव पूरी तरह स्वस्थ है।

दोस्त की सूझबूझ से बची जान

अरनव ने अपने दोस्त संयम की मदद से मौत को मात दी। जैसे ही अरनव कुएं में गिरा तो तुंरत संयम ने उसे बाहर से आवाज दी और कुएं में पड़े पाइप को पकड़ने की सलाह दी। यदि अरनव ने पाइप न पकड़ा होता तो वह कुएं में डूब गया होता और शायद जिंदा नहीं बच पाता, लेकिन संयम की बात मानकर उसने पाइप के सहारे खुद को डूबने से बचाया और बाद में पवन जैन ने उसे सही सलामत कुएं से रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया। https://twitter.com/psamachar1/status/1605465421443842048?s=08 मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts