सीहोर : आष्टा में खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप, लिफ्ट लेकर बैठे व्यक्ति की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल

आष्टा के कन्नौद रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में बोलेरो पिकअप पीछे से जा घुसी। हादसे में लिफ्ट लेकर बैठे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। चालक घायल हो गया।
आष्टा में खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप, लिफ्ट लेकर बैठे व्यक्ति की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल
सीहोर। अस्पताल में भर्ती घायल ड्राइवर कमल

सीहोर। जिले के आष्टा क्षेत्र में मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि बोलेरो पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कन्नौद रोड स्थित लसूडिया विजय सिंह गांव के पास रात करीब 9 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

लिफ्ट लेकर आ रहे थे शमीम मियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चितावली जाट गांव निवासी कमल प्रजापति अपनी बोलेरो पिकअप से सिद्धिगंज से आष्टा की ओर लौट रहे थे। रास्ते में बड़खोला गांव निवासी 50 वर्षीय शमीम मियां मिले, जिन्होंने आष्टा तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। कमल ने उन्हें वाहन में बैठा लिया, लेकिन कुछ ही दूरी पर लसूडिया विजय सिंह गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे जा टकराया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: आलमबाग में रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों पर चला बुलडोजर, 300 से ज्यादा दुकानें जमींदोज

मौके पर ही गई जान, चालक के चेहरे पर गंभीर चोट

हादसा इतना भीषण था कि शमीम मियां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक कमल प्रजापति के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक तथा मृतक को आष्टा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर अवधेश परमार ने बताया कि अस्पताल लाए जाने तक समीम मियां की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि घायल चालक का उपचार शुरू कर दिया गया। आष्टा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल डबल मर्डर केस : करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में रची खौफनाक साजिश, 20 दिन में 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब पुलिस की गिरफ्त में आए दो प्रॉपर्टी डीलर भाई

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts