राष्ट्रीय

असम में दर्दनाक हादसाः छठ पूजा कर लौट रहे रिक्शा की ट्रक से टक्कर, 9 लोगों की मौत

असम के करीमगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे। दरअसल एक ऑटो रिक्शा की सीमेंट लाने वाले ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुआ। करीमगंज असम-त्रिपुरा बॉर्डर पर स्थित जिला है। बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके ऑटो रिक्शा से लौट रहे थे।

असम सीएम ने जताया दुख

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हादसे को लेकर दुख जताया। सीएम ने ट्वीट किया, आज सुबह बैठाखाल पाथरखंडी में एक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की दुखद मृत्यु पर मुझे गहरा शोक है। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असम पुलिस ऑटो को टक्कर मारकर मौके से भाग गए ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

घटनास्थल से फरार हुआ ट्रक ड्राइवर

घटनास्थल पर शुरुआती जांच के दौरान कम से कम नौ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। मृत शवों को करीमगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। फरार ड्राइवर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भेजकर उसका उपचार शुरू करा दिया गया है।

राष्ठ्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button