भोपालमध्य प्रदेश

होली की छुट्टी पर आए आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, स्कूल बस से टकराई बाइक; इलाज के दौरान तोड़ा दम

राजगढ़। जिले के ब्यावरा में होली की छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान की बाइक स्कूल बस से जा भिड़ी। गंभीर हालत में जवान को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोटे होने के कारण रविवार को इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। जवान के बस से टकराने का वीडियो भी सामने आया है।

कैसे हुआ हादसा?

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। शनिवार को जवान आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बाइक से जा रहा था। पनिया जोड़ पर टर्न ले रही बस से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वो सिर के बल नीचे गिर जाते हैं। घटना को देख वहां मौजूद आसपास के लोग तुरंत दौड़ते हुए पास जाते हैं और घायल को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाते हैं। हालत ज्यादा गंभीर होने पर जवान को इंदौर रेफर कर किया गया। यहां रविवार को जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

होली मनाने के लिए अपने गांव आया था जवान

जानकारी के अनुसार, आर्मी जवान आनंद रुहेला ब्यावरा तहसील के भाटखेड़ी गांव के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले ही होली मनाने के लिए ड्यूटी से अपने गांव छुट्टी पर आए थे। आनंद अभी जयपुर के आर्मी बेस में पदस्थ थे। पचोर से लौटते वक्त ये हादसा हो गया। वहीं इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: रायसेन में हादसा : तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, दो की मौत; करीला दर्शन के लिए जा रहे थे

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button