Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मुझे काम चाहिए…':अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, कॉमेडी शो की सफलता के बीच क्यों थम गया एक्टिंग करियर?

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ‘द कपिल शर्मा शो’ से मिली पहचान के बावजूद उनका फिल्म करियर धीमा पड़ गया। उन्होंने कहा कि लगातार शूटिंग के कारण कई बड़े मौके छोड़ने पड़े और अब इंडस्ट्री में उनके बारे में गलत धारणा बन गई है।
अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, कॉमेडी शो की सफलता के बीच क्यों थम गया एक्टिंग करियर?

टीवी पर हमेशा हंसते-हंसाते नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह की हालिया बातों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सालों से कॉमेडी शोज में अपनी मौजूदगी से लोगों को हंसाने वाली यह जानी-मानी एक्ट्रेस अब खुद अपने करियर को लेकर चिंता जताती नजर आई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे काम चाहिए, मेरा करियर ठप पड़ रहा है। उनका ऐसा कहना इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि इंडस्ट्री में उनका नाम, पहचान और अनुभव किसी से छिपा नहीं है। 80 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने 100 से जयादा फिल्मों और टीवी शोज दोनों में शानदार काम किया है। लेकिन इसके बावजूद उनके करियर की रफ्तार क्यों धीमी हुई , यह सवाल अब चर्चा में है।

कॉमेडी शो ने दी पहचान, लेकिन छिन गए बड़े मौके 

अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि The Kapil Sharma Show से जुड़ना उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट था। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और नई पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय बना दिया। लेकिन इसी शो की वजह से उन्हें कई बड़े मौके भी छोड़ने पड़े। उन्होंने कहा कि शो की शूटिंग इतनी ज्यादा होती थी कि फिल्मों के लिए समय ही नहीं बचता था। उन्होंने कहा कि कई बार मुझे लंबे शेड्यूल वाली फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन मैं उन्हें कर नहीं पाई। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एक फिल्म के लिए करीब 25 दिन तक स्कॉटलैंड में शूट करना था, लेकिन शो की वजह से उन्हें यह मौका छोड़ना पड़ा। ऐसे कई मौके थे, जो उनके हाथ से निकलते चले गए।

धीरे-धीरे कम होने लगे फिल्म के ऑफर

लगातार फिल्मों को मना करने का असर धीरे-धीरे दिखने लगा। अर्चना पूरन सिंह के मुताबिक, फिल्ममेकर्स ने उन्हें अप्रोच करना कम कर दिया। इंडस्ट्री में यह धारणा बनने लगी कि वह अब सिर्फ एक कॉमेडी शो की जज बनकर रह गई हैं। उन्होंने कहा है कि अब इंडस्ट्री में उन्हें लेकर एक गलत धारणा बन गई है कि वह सिर्फ एक जज के रूप में हंसती नजर आती हैं जबकि सच ये है कि वह एक गंभीर और अनुभवी एक्ट्रेस भी हैं।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले दूल्हा पहुंचा कलेक्टर दरबार: दबंग ने रोका रास्ता, बारात अटकने का संकट

OTT ने दी नई उम्मीद, अब बदल सकता है खेल

अब अर्चना पूरन सिंह को OTT प्लेटफॉर्म से नई उम्मीद नजर आ रही है। वह इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी हुई है, जो Netflix पर स्ट्रीम होता है। उनका कहना है कि इस नए फॉर्मेट में उन्हें थोड़ा ज्यादा समय मिल सकता है, जिससे वह फिल्मों और वेब सीरीज के लिए खुद को फिर से तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि अब मैं ट्रैवल कर सकती हूं और नए प्रोजेक्ट्स के लिए समय निकाल सकती हूं।

सोशल मीडिया और व्लॉगिंग से भी मजबूत पकड़

अर्चना पूरन सिंह ने खुद को दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी मजबूत बनाए रखा है। वह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी एक्टिव हैं। उनके व्लॉग्स और रील्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इन प्लेटफॉर्म्स से हर महीने अच्छी-खासी कमाई भी कर रही हैं।

Breaking News

फिल्मों में वापसी की तैयारी

अब अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही Toaster में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा भी होंगे। उन्होंने खुद बताया कि इस फिल्म का ऑफर उन्हें उनके पिछले काम को देखकर मिला। इससे यह उम्मीद भी बढ़ती है कि वह आने वाले समय में और प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं।

वेब सीरीज में भी दिखेगा दम

फिल्मों के अलावा अर्चना पूरन सिंह वेब सीरीज में भी एक्टिव हो रही हैं। वह जल्द ही 'आदर्श बाल विद्यालय'में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ के के मेनन भी दिखाई देंगे। यह उनके करियर का एक नया फेज हो सकता है, जहां वह फिर से अपने एक्टिंग टैलेंट को दिखा पाएंगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts