बॉलीवुडमनोरंजन

एआर रहमान का 55वां बर्थडे आज: 25 साल की उम्र तक आत्महत्या का आता था ख्याल, इस घटना के बाद ‘दिलीप कुमार’ से बन गए AR Rahman

संगीत की दुनिया के शहंशाह एआर रहमान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। रहमान की आवाज और उनका बनाया म्यूजिक लोगों को सुकून देता है। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि उनका असली नाम ‘दिलीप कुमार’ था, लेकिन उन्होंने इसे बदल दिया। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है।

विरासत में मिला संगीत

अपने संगीत से लोगों के दिलों में बस जाने वाले रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। रहमान जब 9 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के जाने के बार घर के हालात ऐसे हो गए कि उन्हें घर में रखे वाद्ययंत्र तक बेचने पड़े थे। 15 साल की उम्र में रहमान को स्कूल छोड़ना पड़ा था। अपने हुनर को उन्होंने अपना हथियार बनाया। रहमान को कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड के साथ दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

संगीत ने खुदखुशी करने से रोका!

एक साक्षात्कार के दौरान एआर रहमान ने कहा कि वह 25 साल की उम्र तक खुदखुशी के बारे में सोचा करते थे। लेकिन, संगीत के शौक ने रहमान को इन हालातों से बाहर निकलने में मदद की और अपने शौक को ही उन्होंने अपना पेशा बना लिया।

इस फिल्म के एल्बम ने बनाया फेमस

साल 1991 में रहमान ने फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाना शुरू किया। फिल्मकार मणि रत्नम ने अपनी फिल्म ‘रोजा’ में उन्हें संगीत देने का मौका दिया। यही वो फिल्म थी जिसके एल्बम ने ए आर रहमान को देशभर में फेमस कर दिया। उन्होंने ने अब तक करीब 150 से ज्यादा गानों में अपना संगीत दिया है। उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में ‘रंगीला’, ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’, ‘लगान’ और ‘ताल’ शामिल है।

क्यों कबूल किया इस्लाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1984 में रहमान की बहन की तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी। सभी चिकित्सको ने यहां तक कह दिया कि उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। उस वक्त उनकी मुलाकात कादरी से हुई, उनकी सेवा करने के बाद रहमान की बहन पूरी तरह ठीक हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम दिलीप कुमार से बदलकर अल्लाह रक्खा रहमान कर लिया।

कई अवार्ड्स किए अपने नाम

रहमान को अब तक छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो ऑस्कर पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए 17 साउथ फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। ए आर रहमान का चेन्नई में अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो है। वहीं साल 2000 में पद्मश्री और 2010 में पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। रहमान अबतक लगभग 130 से भी ज्यादा अवार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।

रहमान की बेटी की हुई सगाई

एआर रहमान की पत्नी का नाम सायरा बानो है, और उनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। हाल ही में उनकी बेटी खतीजा की सगाई हुई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button